28 C
Mumbai
Tuesday, January 13, 2026
होमधर्म संस्कृतिमेरी अशेष यात्रा’ में है जीवन का मर्म

मेरी अशेष यात्रा’ में है जीवन का मर्म

  यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पुस्तक का किया विमोचन  

Google News Follow

Related

नेता, समाज सुधारक व लेखक अनिल सिंह की पुस्तक मेरी अशेष यात्रा का विमोचन करते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि समाज को दिशा देने और दशा बदलने के लिये किसी पद की जरूरत नहीं होती है। आप किसी भी रूप में समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं। मुंबई के कांदिवली में आयोजित सनातन सेना, बस्ती विकास फाउंडेशन और क्षत्रिय गौरव सेवा संस्थान के तत्वावधान में लेखक अनिल सिंह की पुस्तक मेरी अशेष यात्रा का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि अनिल सिंह ने कांग्रेस, सपा, बसपा और जनता दल में दिवंगत विश्वनाथ सिंह साथ रहकर राजनीतिक जीवन को जिया है। उन्होंने समाज को बहुत नजदीक से देखा है। इसलिए अनिल सिंह ने अपनी पुस्तक मेरी अशेष यात्रा में समाज के अनछुए पहलुओं का जिक्र किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि उन्हें भी किसी ने पहली बार रास्ता दिखाया होगा। आज वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। इसलिए अनिल सिंह पुस्तक समाज के बहुपयोगी होगी।

समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने समाज के लिये एक बेहतरीन पुस्तक का लेखन करने पर लेखक अनिल सिंह बधाई दी और समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है, यह पुस्तक लोगों के जीवन से अंधकार दूर भगाएगी। लोग इस पुस्तक को पढ़ें और सीखें, जिससे सामाजिक समरसता का भाव आपस में बना रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे जितनी भी विषम परिस्थितियां आ जाएं। धैर्य बनाये रखें, यह ही व्यक्ति के जीवन का मूल आधार होना चाहिये। वास्तव में अनिल सिंह की यह पुस्तक एक आईना है।

समारोह में आये महानुभावों की ओर से उत्साहवर्धन किये जाने पर लेखक अनिल सिंह ने कहा कि भले ही उन्होंने राजनीति को नजदीक से देखा है। मगर उनका मानना है, राजनीति का क्षेत्र उनके लिये नहीं है। केवल राजनीति ही समाज को सुधारने और लोगों की मदद करने का एक मात्र रास्ता नहीं है। बल्कि बहुत सारे विकल्प हैं। उन्होंने जीवन के जिस मर्म को महसूस किया है। उसे ही इस पुस्तक में उकेरने की कोशिश की है। अशेष का मतलब कुछ शेष है और कुछ भी शेष नहीं है अर्थात सबकुछ परिपूर्ण है। आप सब जब इस पुस्तक को पढ़ेंगे तो जाहिर है, जीवन के मायने को समझेंगे। इससे पूर्व सनातन सेना, बस्ती विकास फाउंडेशन और क्षत्रिय गौरव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक अतुल भखतनकर, विधायक राजहंस सिंह, उत्तर प्रदेश मन्यता प्राप्त पत्रकार संघ अध्यक्ष हेमन्त तिवारी, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल सिंह अम्मु, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं गौरक्षा विभाग (विश्वहिंदू परिषद) तथा डायरेक्टर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड भारत सरकार के राष्ट्रिय अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह, सत्य हिंदी डॉट कॉम के संस्थापक शीतल पी सिंह, पूर्व शिक्षा आयुक्त आर आर प्रदेशी, वरिष्ठ भाजपा नेता आर यू सिंह, भाजपा मुम्बई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय, मुम्बई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उद्योगपति नागपुर पंकज सिंह, नगरसेवक व शिव सेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, पार्श्व गायक (मुंबई) बृजेश शांडिल्य, नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस अखिलेश सिंह, उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश सचिव महाराष्ट्र कांग्रेस व जे पी विद्यालय के निदेशक यशवंत सिंह, मुम्बई कांग्रेस कार्याध्यक्ष अड. अवनीष तीर्थराज सिंह, एनसीपी मुंबई महासचिव मनि शंकर सिंह चौहान, जीएसटी कमिश्नर मुंबई आशिम वैभव, सुप्रिटेंडेंट कस्टम मुम्बई अभिषेक प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत महासंघ राम मिलन कनौजिया, गोवा एसबीआई मुख्य प्रबंधक श्याम सुंदर, आयोजक सुधाकर सिंह विशेन, मनोज सिंह, सुनील पांडे, विनोद सिंह, संजय जायसवाल, राजेश सिंह सुर्यवंशी, मनोज पांडे, धर्मेश पाल सिंह, दीपक सिंह विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें
 

CM शिंदे ने हरिवंश राय बच्चन की कविता से परिवारवाद पर साधा निशाना 

दशहरा​ रैली में भाग लेने आ रहे शिंदे समर्थकों की हुई मौत ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,437फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें