29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअंधेरी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शिवसेना का किया समर्थन

अंधेरी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शिवसेना का किया समर्थन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का ऐलान

Google News Follow
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि अंधेरी पूर्व सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, पार्टी ने शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके को समर्थन देने का फैसला किया है। शिवसेना विधायक रमेश लटके की अचानक मृत्यु के कारण अंधेरी पूर्व विधानसभा पर उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का गठन विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर रखने और महाराष्ट्र के लाभ के लिए किया गया था। राज्य में ढाई साल तक महाविकास अघाड़ी की सरकार थी। इस सरकार ने किसान कर्जमाफी जैसे कई कल्याणकारी फैसले लिए। कोरोना जैसे भीषण संकट के दौरान देश में सबसे अच्छा काम किया। लेकिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर महा विकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया।

महाविकास अघाड़ी को तोड़ने में विफल रहने पर उन्होंने शिवसेना को तोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी के रूप में शिवसेना के साथ मजबूती से खड़ी है, इसलिए कांग्रेस पार्टी अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं बल्कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी। भाजपा ने यहां से मुरजी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी ने भी शिवसेना उम्मीदवार लटके को समर्थन देने का एलान किया है। जबकि मनसे यह चुनाव नहीं लड़ेगी।
ये भी पढ़ें 

 

CM शिंदे ने हरिवंश राय बच्चन की कविता से परिवारवाद पर साधा निशाना 

मेरी अशेष यात्रा’ में है जीवन का मर्म

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें