26.9 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की विवादित टिप्पणी

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की विवादित टिप्पणी

इससे पहले पर अधीर रंजन चौधरी ने भी आपत्तिजनक बयान दिया था 

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की है। यह मामला तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इस मामले पर अपना पल्ला झाड़ लिया है। तो दूसरी ओर राज अपने तेवर बरकरार रखें है। इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस और उदित राज हमला बोला है। इससे पहले पर अधीर रंजन चौधरी ने भी आपत्ति जनक टिप्पणी की थी।

बता कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए चमचागिरी शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ,” द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की हद है। कहती है सत्तर प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जियें तो पता चलेगा।

इस पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वे काफी चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस नेता  अधीर रंजन चौधरी भी ऐसी ही भाषा का उपयोग कर चुके हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस आदिवासियों का विरोध करती है।
गौरतलब है कि चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ जैसा आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उस समय मामला तूल पकड़ लिया था। जब  इस मामले में सोनिया गांधी और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी की एंट्री हो गई थी। बाद में चौधरी ने मामला तूल पकड़ने पर माफ़ी मांग लिया था।
ये भी पढ़ें 

नर्सरी स्कूल में गोलीबारी से बच्चों सहित 31 की मौत, हमलावर की आत्महत्या ?

वंदे भारत एक्सप्रेस जानवरों के झुंड से टकराई, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,164फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें