29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामानर्सरी स्कूल में गोलीबारी से बच्चों सहित 31 की मौत, हमलावर की...

नर्सरी स्कूल में गोलीबारी से बच्चों सहित 31 की मौत, हमलावर की आत्महत्या ?

इस सिरफिरे पूर्व पुलिसकर्मी ने दोपहर में नर्सरी ​स्कूल के बच्चों पर​ ​फायरिंग कर दी​|​​ इतना ही नहीं उस​ने​​ चाकू से हमला भी किया। इसमें कई छोटे बच्चों की गोली या चाकू लगने से मौत हो गई।

Google News Follow

थाईलैंड में गुरुवार​, 6 अक्टूबर​ 2022 को एक बंदूकधारी ने नर्सरी ​स्कूल ​में घुसकर फायरिंग कर दी। इस​ घटना में ​स्कूली ​बच्चों ​सहित ​कुल 31 लोगों की मौत हो गई।​ सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी था। इस शूटिंग के बाद ​उसने​ स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ​

थाईलैंड में इस क्षेत्र के किसी भी देश की तुलना में बंदूक मालिकों का प्रतिशत अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि सरकार के आधिकारिक आंकड़ों में पिछले कई सालों से सीमा पार से आने वाले अवैध हथियार शामिल नहीं हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सिरफिरे पूर्व पुलिसकर्मी ने दोपहर में नर्सरी ​स्कूल के बच्चों पर​ ​फायरिंग कर दी​|​​ इतना ही नहीं उस​ने​​ चाकू से हमला भी किया। इसमें कई छोटे बच्चों की गोली या चाकू लगने से मौत हो गई।

​इस घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने पुलिस को इस अपराध के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है​| घटना की जांच की जा रही है, आरोपी ​पूर्व पुलिस कर्मी ​ने गोली क्यों चलाई यह अभी पता नहीं चल पाया है। इसी तरह की घटना थाईलैंड में 2020 में हुई थी। एक सैनिक ने संपत्ति के लेन-देन को लेकर 29 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में 57 लोग घायल हो गए थे​|​

यह भी पढ़ें-​

​भारत ने की उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा ​,​ जापान ​को​ खतरा ?​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें