29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबिजनेसआमिर के विज्ञापन भड़के MP के गृहमंत्री मिश्रा, दे डाली यह सलाह  

आमिर के विज्ञापन भड़के MP के गृहमंत्री मिश्रा, दे डाली यह सलाह  

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा है आरोप  

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी ने आमिर खान और कियारा आडवाणी के एक विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आमिर खान को धार्मिक भावनाएं आहत न करने की सलाह दी है। बता दें कि आमिर खान और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के एक प्राइवेट बैंक का विज्ञापन दिखाया जा रहा है। जिस कई लोगों ने नाराजगी जताई है। इसके बाद इस विज्ञापन को वापस लेने की मांग हो रही है।

गौरतलब है कि प्राइवेट बैंक के इस विज्ञापन में आमिर खान और कियारा आडवाणी को पति पत्नी के रूप में दिखाया गया है। यहां तक तो सब ठीक ठाक है। इसके बाद दोनों घर जा रहे हैं, यानी विदाई हो रही है। लेकिन, विदाई में  कियारा आडवाणी के बजाय आमिर खान की विदाई हो रही है।यही वह मामला है जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसकी वजह लड़की के पिता का बीमार होना बताया गया है। ससुर को बीमार देखने के बाद आमिर खान ससुराल में रहने का निर्णय लेते हैं। इसके बाद जो दुल्हन के साथ होता है. वह सभी दिखाया गया है।

इसके बाद जब बैंक पहुंचते है तो कहते हैं  सदियों से चली आ रही परंपरा क्यों चलती रहे ? इसलिए बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं। इस विज्ञापन पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी सवाल उठाया है उन्होंने कहा कि हम यह समझने में असफल रहे हैं कि आखिर सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए। उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे लगता है कि बैंक को भ्रष्ट सिस्टम को बदलकर सक्रियता दिखानी चाहिए। ऐसी बकवास करते हैं और कहते है कि हिन्दू ट्रोल करते हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आमिर खान ने बैंक विज्ञापन  जिस तरह से विदाई ककी रस्म अदा की है वह आहत करने वाला है। वह धार्मिक आस्थाओं और रीति रिवाजों पर सीधा हमला है। उन्होंने आगे कहा कि आमिर खान  जो भी फ़िल्में और विज्ञापन करें उसमें भारतीय परम्पराओं और संस्कारों का ध्यान रखेंगे।

ये भी पढ़ें

हिजाब विरोध: ईरानी मॉडल एलनाज नौरोजी ने ऑन कैमरा उतारे कपड़े

सागर केस: पहलवान सुशील कुमार सहित17 लोगों पर हत्या का आरोप तय  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें