28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिजिला कोर्ट ने 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग कराने से किया मना 

जिला कोर्ट ने ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग कराने से किया मना 

 अब हिन्दू पक्ष हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का कर सकता है रुख 

Google News Follow

Related

वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग या वैज्ञानिक जांच कराने की मांग वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पुरातत्व विभाग को भी सर्वे की अनुमति देना सही नहीं हैं। अब हिन्दू पक्ष हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकता है।
बता दें कि हिन्दू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सही उम्र जानने  के लिए कार्बन डेटिंग या अन्य कोई वैज्ञानिक तरीके उसकी उम्र पता लगाने के लिए याचिका दायर की थी। बताते चले कि जिला जज अजय कृष्णा विश्वेश्व ने अपने फैसले में लिखा कि अगर शिवलिंग की कार्बन डेटिंग या अन्य कोई वैज्ञानिक तरीके से इसकी जांच कराई जाती है तो शिवलिंग को क्षति पहुंच सकती है। जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।
फैसले में उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई 2022 को अपने आदेश में शिवलिंग को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था। ऐसे में अगर इस शिवलिंग का कार्बन डेटिंग या पेनेट्रेटिंग रडार करने से क्षति पहुंच सकती है। जो सुप्रीम कोर्ट  के आदेश का उल्लंघन होगा। साथ ही ऐसा करने पर धार्मिक भावना भी आहात हो सकती है।
ये भी पढ़ें    

हिमाचल प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें