30 C
Mumbai
Friday, April 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराउत की जमानत के खिलाफ शुक्रवार को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

राउत की जमानत के खिलाफ शुक्रवार को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Google News Follow

Related

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पत्रा चाल से जुड़े मनी लांडरिंग मामले में आरोपी शिवसेना सांसद संजय राऊत के जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई अपील पर शुक्रवार को सुनवाई रखी है। बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत ने राऊत को जमानत दी थी। जिसे ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

गुरुवार को समयाभाव के चलते न्यायमूर्ति भारती डागरे के सामने ईडी के आवेदन पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसलिए न्यायमूर्ति ने अब शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई रखी है। गौरतलब है कि जमानत मिलने के बाद शिवसेना नेता राऊत की आर्थर रोड जेल से रिहाई हो चुकी है। इसके पहले बुधवार को राऊत को मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने तुरंत रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें 

अफजल खान की कब्र पर​​ शिंदे ​सरकार​ की ​सर्जिकल स्ट्राइक !

​संजय राउत का राज ठाकरे के नसीहत पर करारा जबाव?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें