30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाफिर उठेगा गुजरात में तूफ़ान? मिस्त्री ने पीएम मोदी के लिए कहे...

फिर उठेगा गुजरात में तूफ़ान? मिस्त्री ने पीएम मोदी के लिए कहे अपशब्द 

    घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस नेता ने लांघी मर्यादा  

Google News Follow

गुजरात में एक बार फिर तूफ़ान आने वाला है। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी करने के दौरान सभी मर्यादा लांघ गई। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेंगे। इसके बाद कांग्रेस के नेता मधुसूदन मिस्त्री ने पीएम मोदी के लिये अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया। मिस्त्री का यह बयान गुजरात में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से मेल खा रहा है। उस समय मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मिस्त्री के इस बयान से राज्य में तूफ़ान आना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें उसने गुजरात के लोगों को 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता, पुरानी पेंशन,10 लाख तक का मुफ्त इलाज ,बिजली बिल मांग करने का ऐलान किया है। इसके अलावा पार्टी ने यह भी घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदल देंगे। इसके साथ ही मधुसूदन मिस्त्री ने घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में पीएम मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे। पीएम मोदी कितनी भी कोशिश कर लें  वे सरदार पटेल नहीं बन सकते हैं।

कांग्रेस के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह कांग्रेस के नेताओं का चरित्र दिखाता है कि वे कैसे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें गुजरात की जनता सबक सिखाएगी। कहा जा रहा है कि मिस्त्री का यह बयान कांग्रेस पर ही भारी पड़ने वाला है। 2017 में  ऐसा ही बयान मणिशंकर अय्यर ने दिया था। उस समय अय्यर ने पीएम मोदी को ‘नीच’ आदमी कहा था। यह बयान उन्होंने गुजरात चुनाव के दौरान दिया था। जिसको बीजेपी ने चुनाव के इसे मुद्दा बनाया था। जिसमें कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी थी।
        
ये भी पढ़ें

मैं रोज खाता हूं दो-तीन किलो “गाली”, विरोधियों को मोदी का तंज!

​राहुल और आदित्य​​ में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है​ – ​संजय राउत

​वाट्सएप पर मिली जानकारी के आधार पर मिला दुष्कर्म का आरोपी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें