28.8 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमराजनीतिक्या क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी? भगवा कुर्ते में आए...

क्या क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी? भगवा कुर्ते में आए नजर 

       रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर से चुनावी मैदान में हैं   

Google News Follow

Related

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रही है। इस बीच पति पत्नी  दोनों एक कार्यक्रम में पहुंचे। जिसमें उनकी पत्नी पीले रंग की साड़ी में नजर आई। जबकि,रविंद्र जडेजा भी भगवा कुर्ता पहने हुए थे। ऐसे में लोगों का अनुमान है कि रविंद्र जडेजा भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पति पत्नी सोमवार को जामनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बता दें कि रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर (उत्तर) से चुनावी मैदान में हैं।

गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा ने रविवार को जामनगर में अपनी  पत्नी के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के रिवाबा जडेजा के लिये लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से अपनी पत्नी रिवाबा के लिए वोट देने को कहा है।

बता दें कि बीजेपी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को टिकट देकर चौंका दिया।रिवाबा जडेजा जामनगर में ही पली बढ़ी हैं। बीजेपी ने रिवाबा को अपना प्रत्याशी बनाने से पहले मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काट दिया है। रिवाबा को राजनीति का अनुभव न होने के बावजूद उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
 
ये भी पढ़ें 

मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दे, मैनपुरी से आज पर्चा दाखिल करेंगी डिंपल यादव

गुजरात में ओवैसी की डूबेगी लुटिया, 19% BJP को पसंद करते हैं मुसलमान  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें