30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाबॉयफ्रेंड ने मुंबई की लड़की के किये 35 टुकड़े, रोज फेंकने जाता...

बॉयफ्रेंड ने मुंबई की लड़की के किये 35 टुकड़े, रोज फेंकने जाता था जंगल  

कॉल सेंटर में काम करते हुई थी मुलाक़ात आमीन के साथ  लिव इन रिलेशनशिप रह रही थी श्रद्धा 

Google News Follow
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा का उसी के बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके 35 टुकड़े कर बॉयफ्रेंड आफताब आमीन ने एक एक टुकड़े को रोज जंगल में फेंकने जाता था। अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धा के माता-पिता द्वारा अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इस मामले में लव जिहाद जैसा मामला सामना आया है।

बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि श्रद्धा मुंबई से आकर छतरपुर में रह रही थी। वह अपने बॉयफ्रेंड आफताब आमीन के साथ लिव इन पार्टनर आमीन से जब श्रद्धा ने शादी करने की मांग की तो उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए खतरनाक साजिश रच डाली। बताया जाता है की आमीन ने श्रद्धा के शव के टुकड़े को छुपाने के लिए 300 लीटर का फ्रिज भी खरीद लाया था।  जिसमें उसने श्रद्धा  के शव के 35 टुकड़े कर रख दिया था। और वह रोज एक टुकड़ा फेंकने के लिए जंगल जाता था। उसने इस हत्या को अंजाम देना के लिए अमेरिकी क्राइम शो ‘डेक्सटर’ से सीख ली थी।

वर्तमान में आफताब आमीन पूनावाला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। 26 साल की श्रद्धा ने अपने माता पिता के खिलाफ जाकर आमीन के साथ रह रही थी। दोनों की मुलाक़ात मुंबई में हुई थी श्रद्धा मलाड में एक कॉल सेंटर में काम करती थी। बताया जा रहा है कि जब श्रद्धा के माता पिता के आमीन के साथ संबंध रखने का विरोध किया तो दोनों  मुंबई छोड़ कर दिल्ली में रहने लगे।
बताया जा रहा है कि जब श्रद्धा दिल्ली में थी तब भी वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। जिससे बाद उसके माता पिता  उसके बारे जानकारी पाते रहते थे। लेकिन पांच  से श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थी। जिसके बाद उसके माता पिता ने दिल्ली में श्रद्धा के अपहरण का केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की श्रद्धा के प्रेमी ने 18 मई को उस्की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर एक फ्रिज में रख दिया था। इसके बाद आरोपी रोज दो टुकड़ों को फेकने के लिए दिल्ली के महरौली के जंगल में देर रात जाता था।

पुलिस के अनुसार, आमीन शेफ के तौर पर ट्रेनिंग ली थी और उसने मीट काटने वाले चाकू से श्रद्धा की हत्या की थी। बताया गया कि दोनों में कई बार शादी को लेकर बहस और विवाद हो चुके हैं। यही वजह थी  जब श्रद्धा ने बार बार आमीन पर शादी का दबाव बनाने की कोशिश को तो उसने उसे हटाने के लिए खतरनाक कदम उठाया।
वहीं ,जब श्रद्धा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं दिखाई दी तो  उसके माता पिता को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा की सहेली से बात किये तो पता चला की उसका फोन कई दिनों से बंद आ रहा है।  इसके बाद श्रद्धा के माता पिता दिल्ली पहुंचकर  उसके अपहरण का केस दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें     

क्या क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी? भगवा कुर्ते में आए नजर 

गुजरात में ओवैसी की डूबेगी लुटिया, 19% BJP को पसंद करते हैं मुसलमान  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें