31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमीरा-भायंदर में भी बनेगा उत्तर भारतीय भवन   

मीरा-भायंदर में भी बनेगा उत्तर भारतीय भवन   

 उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह का ऐलान

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई की तरह महानगर से सटे मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में भी उत्तर भारतीय संघ (मुंबई) उत्तर भारतीय भवन बनाएगा। मीरा रोड में आयोजित उत्तर भारतीय संघ के कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण के लिए मैं अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय आरएन सिंह की स्मृति में 25 लाख रुपए दूंगा।

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझे आश्वासन दिया है कि मीरा-भायंदर इलाके में उत्तर भारतीय भवन बनाने के लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि मीरा रोड में उत्तर भारतीय संघ बनाकर मीरा रोड की जनता को सौंपना है। जिससे यहा की गरीब जनता को उसका फायदा मिल सके। सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की धरती ने उत्तर भारतीय समाज को बहुत कुछ दिया है।

साथ ही उत्तर भारतीय समाज ने अपनी कड़ी मेहनत से इस राज्य के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मीरा रोड में बनने वाले उत्तर भारतीय भवन का नामकरण उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक आरएन सिंह और पूर्व मंत्री डॉ राम मनोहर त्रिपाठी के नाम पर होगा। उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष डा राधेश्याम तिवारी ने कहा कि मुंबई और आसपास के इलाकों में संघ की शाखाएं हैं ही अब नागपुर, औरंगाबाद, पुणे व नाशिक में भी उत्तर भारतीय संघ की शाखा खोलने पर विचार किया जाएगा।

शिवसेना (शिंदे) नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि मुंबई में रहने वाले जो भी उत्तर भारतीय विधायक और सांसद बने हैं उनके लिए उत्तर भारतीय संघ ने नर्सरी का काम किया है। उन्होंने कहा कि मीरा रोड में बनने वाले उत्तर भारतीय भवन के लिए मैं 5 लाख रुपए का दान दूंगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि व्यास, उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता विनोद मिश्रा, देवेंद्र तिवारी प्रभारी, अनुराग त्रिपाठी, अक्षयबर तिवारी, फूल सिंह, डॉ हृदय नारायण मिश्रा,  सूर्य नारायण तिवारी, एस बी गिरी, मनोज राम नारायण दूबे, राजेश सिंह, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, बी के सिंह, बलवंत सिंह, अजय सिंह राजपूत, संघ के कोषाध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा नेता रमाकांत सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेसी CM अशोक गहलोत ने कहा- श्रद्धाकांड हत्या नहीं, दुर्घटना है  

‘आप’ का एक और भंडाफोड़ा: पार्टी कार्यकर्ता से टिकट के बदले मांगे पैसे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें