34 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
होमबॉलीवुडकोमा में हैं अभिनेता विक्रम गोखले, हालत बेहद गंभीर

कोमा में हैं अभिनेता विक्रम गोखले, हालत बेहद गंभीर

अभिनेता के विभिन्न अंगों ने काम करना बंद कर दिया हैं।

Google News Follow

Related

अभिनेता विक्रम गोखले की हालत में अब भी कोई सुधार नहीं हो रहा। विक्रम गोखले 5 नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता को इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी पत्नी व्रुषाली गोखले ने अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कोमा में चले गए। वहीं अभिनेता के विभिन्न अंगों ने काम करना भी बंद कर दिया है।  

वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। अभिनेता की शरीर कोई हलचल नहीं कर रही  है। हालांकि अब डॉक्टर गुरुवार की सुबह तय करेंगे कि आगे क्या करना है। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने लगी। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं हैं। फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना भी बंद कर दिया है।  

अभिनेता विक्रम को आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी। वहीं उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की अभिनीत फिल्म ‘परवाना’ से की थी। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 1990 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल है। वहीं 2010 में, मराठी फिल्म ‘अनुमती’ में उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत भी की। अभिनेता के अन्य उल्लेखनीय कार्यों में ‘मिशन मंगल’, ‘हिचकी’, ‘अय्यारी’, ‘बैंग बैंग’, ‘दे दना दन’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

बता दें कि बीती रात अफवाह उड़ी कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है, वैसे ही सोशल मीडिया पर विक्रम गोखले ट्रेंड करने लगासोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उनको श्रद्धांजलि देने लगे और अभिनेता को याद करने लगेहालांकि विक्रम गोखले की बेटी के अनुसार अभी वह जीवित हैं लेकिन हालत काफी नाजुक है। 

ये भी देखें 

एक्ट्रेस तबस्सुम: 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,159फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें