29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमस्पोर्ट्सफीफा विश्व कप 2022: घाना बनाम पुर्तगाल किसकी होगी जीत?

फीफा विश्व कप 2022: घाना बनाम पुर्तगाल किसकी होगी जीत?

फीफा विश्व कप 2022 का आज पांचवां दिन

Google News Follow

फीफा विश्व कप 2022 का आज पांचवां दिन है। आज का पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच होगा। दूसरा मुकाबला उरुग्वे की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी। तीसरे मुकाबले में दो बड़ी टीम के मैच होंगे। रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल का सामना घाना से होगा। वहीं, आखिरी मुकाबले में नेमार की ब्राजील के सामने सर्बिया की टीम होगी। वहीं अब तक इस विश्व कप में दो बड़े उलटफेर हो चुके हैं। पहले लियोनल मेसी की अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने हराया था। इसके बाद जापान ने जर्मनी को मात देकर सभी को चौंका दिया।    

पांच बार की चैंपियन रह चुकी टीम ब्राजील गुरुवार को फीफा विश्वकप में सर्बिया के खिलाफ मुकाबला करेगी। ब्राजील का सर्बिया के खिलाफ रिकॉर्ड हमेशा से ही अच्छा रहा है। दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों में ही ब्राजील को जीत मिली है। बता दें कि ब्राजील विश्व की नंबर एक टीम है। सर्बिया विश्वकप क्वालिफाईंग में हारा नहीं है और उसने छह मैचों में जीत और दो मुकाबले ड्रॉ खेले हैं। 

पुर्तगाल और घाना के बीच अब तक दो मैच हुए हैं। इनमें से एक मुकाबला पुर्तगाल ने जीता है, जबकि दूसरा मैच ड्रा हो गया था। ऐसे में घाना की टीम रोनाल्डो की टीम को हराकर जीत के साथ विश्व कप का अभियान शुरू करना चाहेगी। वहीं, पुर्तगाल की टीम भी विजयी आगाज करते हुए टूर्नामेंट जीतना चाहेगी। वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप है। ऐसे में उनकी टीम उन्हें जीत के साथ अलविदा कहना चाहेगी। 

ये भी देखें 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें