24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाश्रद्धा हत्या: आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी थी श्रद्धा...

श्रद्धा हत्या: आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी थी श्रद्धा की अंगूठी 

 पुलिस को श्रद्धा की हत्या में उपयोग किये गए हथियार को बरामद कर किया। 

Google News Follow

श्रद्धा हत्या केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को श्रद्धा की हत्या में उपयोग किये गए हथियार को बरामद कर किया। इसके अलावा, पुलिस ने श्रद्धा की एक अंगूठी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आफताब ने यह उसके फ़्लैट पर आने वाली अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में दे दी थी। यह लड़की तब आफताब के फ़्लैट पर आई थी जब आरोपी ने श्रद्धा हत्या की कर उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे।

गौरतलब है कि आफताब की 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसके शव के 35 टुकड़े कर एक फ्रिज में रख दिया था उसके बाद वह छह माह तक इन टुकड़ों को दिल्ली के जंगलों में इन टुकड़ों को फेंकता रहा। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब श्रद्धा के पिता ने उसके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में छानबीन करते हुए आफताब तक पहुंची। इसके बाद यह केस दिल्ली के लिए सिरदर्द बन गया और आज तक इसका न कोई सिरा मिला और अंत। इस बीच पुलिस ने इस केस कई खुलासे किये।
पुलिस का कहना है कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया था। उसने एक डेटिंग ऐप के जरिये उसने कई लड़कियों से बातचीत शुरू कर थी। हालांकि, इस दौरान श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में ही थे तब उसने एक लड़की को  अपने फ़्लैट पर बुलाया था। अब बताया जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली थी जिसे उन श्रद्धा की एक अंगूठी भी दी जिसे पुलिस ने बरामद कर ली है।

वैसे, एक दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि आफताब के फ्लैट पर आने वाली लड़की की पहचान कर ली गई है। बताया गया कि यह लड़की पेशे से मनोचिकित्सक है। ऐसे में तह सवाल उठ रहे है कि यह लड़की वही या दूसरी कोई लड़की है। वहीं दूसरी और पुलिस ने यह भी दावा किया है कि आफताब ने जिस हथियार के श्रद्धा की हत्या की थी उसमें से एक हथियार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस को श्रद्धा का हत्या साबित करने के लिए हत्या में उपयोग किये गए हथियार , श्रद्धा के कपडे और उसके सिर का होना बहुत जरुरी है।
ये भी पढ़ें   
        

 

विश्व रिकॉर्ड: एक ओवर में 7 ​छक्के ​जड़​ ऋतुराज ​बने दुनिया ​के​ पहले​ बल्लेबाज​ ​​!​

राज्यपाल के विवादित बयान के पीछे की मंशा पर संदेह – अजित पवार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें