24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमस्पोर्ट्सप्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची पुर्तगाल की टीम, ब्रूनो फर्नांडिस ने दागे...

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची पुर्तगाल की टीम, ब्रूनो फर्नांडिस ने दागे दो गोल

पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया

Google News Follow

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार की देर रात पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मैच खेला गया। ग्रुप एच मैच में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया। इसके साथ ही फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2022 के अंतिम 16 में पहुंच गई है। इस मैच में पुर्तगाल के लिए दोनों गोल ब्रूनो फर्नांडिस ने किए। वहीं इस जीत के साथ खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। 

गौरतलब है कि लुसेल स्टेडियम में दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ ब्रूनो फर्नांडिस ने मैच के 54वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहला गोल खाने के बाद उरूग्वे ने आक्रमक खेल दिखाया लेकिन वह गोल नहीं दाग पाई इसी बीच इंजरी टाइम में 93वें मिनट में पुर्तगाल को पेनल्टी शुटआउट मिला जिसका पूरा फायदा उठाते हुए ब्रूनो फर्नांडीस ने गोल दाग दिया और अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी। हालांकि एक मौके पर लगा गेंद पर आखिरी टच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया है और वह गोल करने का जश्न भी मना रहे थे। लेकिन अंत में पता चला कि रोनाल्डो का सर टच नहीं हो पाया है और गोल ब्रूनो फर्नांडीस के खाते में गोल दिया गया।

उरुग्वे के लिए मैक्सिमिलियानो गोमेज ने मैच के 75वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही निशाने पर नहीं था। दूसरे हाफ में भी उरुग्वे की टीम ने गोल करने की मौके बनाए, लेकिन उसे पूरा नहीं सके। हालांकि पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल ने उरुग्वे से 2018 में मिली हार का बदला भी ले लिया। इस मैच के बाद पुर्तगाल ग्रुप एच में शीर्ष पर है, जबकि उरुग्वे घाना के बाद तीसरे स्थान पर है। 

ये भी देखें 

​FIFA WC 2022 : कतर की मेजबानी टूर्नामेंट से बाहर​, लगातार दूसरी हार​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें