32 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमदेश दुनियाहिन्दू रक्षा दल ने JNU के बाहरी दीवार पर लिखा 'कम्युनिस्ट भारत छोड़ो' 

हिन्दू रक्षा दल ने JNU के बाहरी दीवार पर लिखा ‘कम्युनिस्ट भारत छोड़ो’ 

  कम्युनिस्टों की तुलना आईएसआईएसआई से की है।  

Google News Follow

Related

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में दीवार पर ब्राह्मण और बनिया के खिलाफ लिखे गए नारों के बाद विवाद और गहरा गया है। अब हिन्दू रक्षा दल ने यूनिवर्सिटी के बाहरी दीवार पर कम्युनिस्ट भारत छोड़ो के नारे लिखकर नए विवाद को जन्म दिया है। इतना ही नहीं हिन्दू रक्षा दल ने कम्युनिस्टों की तुलना आईएसआईएसआई से की है। हिन्दू दल ने कहा कि  वे देश के विरोध  में हैं जबकि हम देश हित के  लिए काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में विवादित टिप्पणी  लिखने वाले लोगों के बारे में  जानकारी जुटा रहे हैं। पता लगने पर उसे छोड़ेंगे नहीं।

गौरतलब है कि, गुरुवार को जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज में  ब्राह्मणों और बनिया के बारे में जाति सूचक नारा लिखा गया था। जिसके जवाब में हिन्दू रक्षा दल ने भी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर कम्युनिटों भारत छोड़ो नारा लिख कर यूनिवर्सिटी प्रशासन की परेशानी और बड़ा दी। हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष ने कहा कि हम केवल सनातनी हैं। हमारा केवल चार वर्ण है। हर हिन्दू के चार वर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि हमें भारत छोड़ने के लिए कहा गया,अब ये भारत छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे विवादित नारा लिखने के बाद छुप गए, लेकिन हम डटकर खड़े हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वे सामने आएं। उन्होंने कहा कि हम पता लगा रहे हैं कि आखिर ऐसे विवादित नारे लिखने वाले कौन लोग हैं? अगर पता चल गया तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।

हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि हमने सभी का सम्मान किया,लेकिन हमारे सम्मान का गलत इस्तेमाल किया गया। आज इसी का नतीजा है कि लोग दीवार पर कुछ भी लिखकर छिप जाते हैं।  दल ने कहा कि भारत ले लोग छोड़ेंगे, देश के खिलाफ देश विरोधी गतिविधि में शामिल लोग को भारत छोड़ना होगा। आज केवल लोगों को जातियों में बांटने का काम किया जा रहा है। हर हिन्दू ज्ञानी है हर हिन्दू ब्राह्मण है।

ये भी पढ़ें

दहल उठा राजस्थान: गैंगस्टर राजू ठेठ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या! 

‘जय सियाराम के बाद जय श्रीकृष्ण कहलाएंगे,कांग्रेस की वैचारिक हार’ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें