28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमैनपुरी में सपा का जलवा बरकरार, डिंपल यादव की जीत लगभग तय

मैनपुरी में सपा का जलवा बरकरार, डिंपल यादव की जीत लगभग तय

मैनपुरी में डिंपल यादव को 3 लाख से ज्यादा वोट मिले।

Google News Follow

मैनपुरी उपचुनाव की मतगणना अब भी जारी है। मैनपुरी के चुनाव नतीजे पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई हैं। शुरुवात से ही सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मतगणना के लिए भारी इंतजाम और सुरक्षा की व्यवस्था की है। तीनों सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी- राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती में डिंपल यादव अब 90 हजार वोट से आगे हो गई हैं। बीजेपी के रघुराज शाक्य लगातार पिछड़ रहे हैं, वो अपने बूथ धौलपुर में ही डिंपल से पिछड़ गए है। मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाली पांचों विधानसभा सीटों जसवंतनगर, करहल, भोगाँव, किशनी और मैनपुरी सादर सीट पर डिंपल यादव आगे चल रही हैं।

गौरतलब है कि मैनपुरी सीट को हमेशा से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा गया है। वहीं इस बार उनकी पत्नी डिंपल यादव सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने रघुराज शाक्य को चुनावी मैदान में उतार हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव को अभी तक 3 लाख से ज्यादा वोट और बीजेपी के रघुराज शाक्य को करीब 2 लाख 71 हजार वोट मिले हैं।

ये भी देखें 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीटों पर वोटों की गिनती जारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें