36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमस्पोर्ट्सफुटबॉल विश्व कप 2022: मेसी-रोनाल्डो में हो सकता है फाइनल मैच?

फुटबॉल विश्व कप 2022: मेसी-रोनाल्डो में हो सकता है फाइनल मैच?

फुटबॉल की आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में।

Google News Follow

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के मुकाबले में आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची है जिसमें अर्जेंटीना, नीदरलैंड, क्रोएशिया, ब्राजील, इंग्लैंड, फ्रांस, मोरक्को और पुर्तगाल की टीमें शामिल हैं। जहां एक तरफ अर्जेंटीना की निगाहें तीसरी बार विश्व कप का खिताब जीतने में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पुर्तगाल पहली बार फाइनल में जगह बनाने के लिए लड़ रहा है। 

जैसे-जैसे अर्जेंटीना और पुर्तगाल की टीमें आगे बढ़ रही हैं, प्रशंसकों के मन में मेसी-रोनाल्डो के बीच संभावित मुकाबले की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें लग रहा है कि फाइनल में अर्जेंटीना के सामने पुर्तगाल की टीम होगी। ऐसे में दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी मेसी और रोनाल्डो फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं।  

विश्व कप में शानदार खेल के साथ पुर्तगाल ने घाना के खिलाफ 3-2 से जीत के साथ टूर्नामेंट की प्रभावशाली शुरुआत की। फिर उसने उरुग्वे को 2-0 से हराया। दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-2 से हारने के बावजूद उसने छह अंकों के साथ अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने शुरुआती मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 1-2 की चौंकाने वाली हार के बाद लियोनेल मेस्सी की टीम ने वापसी की। उसने मैक्सिको और पोलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। मैक्सिको को 2-0 और पोलैंड को 2-0 से हराया। अर्जेंटीना छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा और प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। अर्जेंटीना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। इस मैच में उसके लिए लियोनल मेसी ने शानदार गोल किया। वहीं, पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 6-1 की बड़ी जीत हासिल की।  

पुर्तगाल का अगला मुकाबला अफ्रीकी टीम मोरक्को से होगा। यदि पुर्तगाल सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका सामना इंग्लैंड या फ्रांस से होगा। वहीं, अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल में क्रोएशिया या ब्राजील के खिलाफ खेल सकती है। यहाँ खितबी मुकाबले में अगर पुर्तगाल ने फ्रांस या इंग्लैंड को हरा दिया और अर्जेंटीना सेमीफाइनल में ब्राजील या क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो यह दोनों टीमें ही फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच टक्कर हो सकती है। 

ये भी देखें 

फीफा वर्ल्ड कप 2022- ब्राजील से भिड़ने से बचना चाहेगा पुर्तगाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें