28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामानीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ: UK ने ख़ारिज की याचिका  

नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ: UK ने ख़ारिज की याचिका  

हजारों करोड़ का लोन लेकर फरार है भगोड़ा हीरा व्यापारी 

Google News Follow

भगोड़ा नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ़ हो गया है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी हजारों करोड रूपये का लोन लेकर भारत से भागकर यूके में है। अब यूनाइटेड किंगडम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ नीरव मोदी की याचिका को खारिज कर दी है। नीरव मोदी के पास प्रत्यर्पण को टालने का एक आखिरी  मौक़ा था। वर्तमान में नीरव मोदी लंदन के एक जेल में बाद है।

बताया जा रहा है उसके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। अब उसे भारत आना ही पड़ेगा। इससे पहले नीरव मोदी यूनाइटेड किंगडम हाई कोर्ट में एक याचिका डाली थी और प्रत्यर्पण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डालने की मांग की थी। इससे हाई कोर्ट ने नीरव की उस याचिका को खारिज कर दी थी जिसमें उसने अपने स्वास्थ्य को चिंता जाते हुए प्रत्यर्पण में राहत की मांग की थी। इस याचिका में नीरव ने कहा था कि अगर उसे भारत प्रत्यापित किया गया तो वह अपनी जान से सकता है। जिस पर कोर्ट ने उसे फटकार लगाते हुए कहा था कि उसका स्वास्थ्य ठीक है उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है।

उसे भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है। हालांकि, बावजूद इसके नीरव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था जहां उसे  हार का मुंह देखना पड़ा था और उसे अब भारत लाया जा सकता है। गौरतलब है कि नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से हजारो करोड़ रुपये का लोन लेकर 2018 में फरार हो गया था। तब भारत सरकार नीरव को भारत लाने की लगातार  कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें 

जंगल में बरामद हड्डियां श्रद्धा की थी, पिता से मैच हुआ डीएनए सैंपल

​देश को 29 ​टुकड़े​​ होते देर न लगेगी​! – उदयनराजे भोसले

पठान के बेशर्म ‘रंग’ पर बवाल  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें