31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज्य में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव​​​, ​रावसाहेब दानवे का दावा...

राज्य में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव​​​, ​रावसाहेब दानवे का दावा !

दानवे ने यह भी दावा किया है कि राजनीतिक घटनाक्रम के चलते औरंगाबाद जिले में दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल होंगे|

Google News Follow

रावसाहेब दानवे ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज्य के राजनीतिक हालात को देखते हुए रावसाहेब दानवे ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे​|​ दानवे ने औरंगाबाद के फुलुम्बरी तालुक में नवनिर्वाचित भाजपा सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में यह बयान दिया।

भाजपा के नवनिर्वाचित सरपंच के सम्मान समारोह में बोलते हुए रावसाहेब दानवे ने कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं| वहीं, दानवे ने यह भी दावा किया है कि राजनीतिक घटनाक्रम के चलते औरंगाबाद जिले में दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल होंगे| हालांकि, दानवे के बयान से राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल मच गई है।

फूलुंबरी में आयोजित नवनिर्वाचित सरपंच व ग्राम पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में रावसाहेब दानवे जमकर बरसे। अपने राजनीतिक करियर के बारे में बात करते हुए दानवे ने कई किस्से सुनाए| हालांकि साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों को गांव की राजनीति को लेकर कई नसीहतें भी दी|

 
यह भी पढ़ें-

अमेरिका में ‘बम’ तूफान का कहर​: -45 डिग्री सेल्सियस पर पारा​, 48 की मौत​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें