29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसीएम शिंदे के साथ मिल कर भाजपा जीतेगी लोकसभा की 45 सीटें

सीएम शिंदे के साथ मिल कर भाजपा जीतेगी लोकसभा की 45 सीटें

विधानसभा की 200 सीटें जीतने का लक्ष्य  

Google News Follow

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में  बालासाहेबांची शिवसेना के साथ मिल कर 45 से अधिक सीट और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य भाजपा ने तय किया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखऱ बावनकुले ने मंगलवार को भिवंडी में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए दी। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल, ठाणे ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विधायक किसन कथोरे, प्रदेश महासचिव माधवी नाईक, विक्रांत पाटिल, प्रदेश सचिव संदीप लेले सहित कई वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

श्री बावनकुले ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से राज्यभर में ‘धन्यवाद मोदीजी लाभार्थी संपर्क अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर उनके पास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र का पत्र भेजा जा रहा है। फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी जैसे अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विचारों से सहमत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास रखने वाले समाज के प्रतिष्ठित लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ा जा रहा है। संपूर्ण राज्य में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

श्री बावनकुले ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजना शुरू की है। इसके साथ ही देश को सामर्थ्यवान,समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा लिये गये फैसले को सफलता मिल रही है। राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार मोदी सरकार की तरह ही समाज के विभिन्न घटकों के कल्याण की योजना चला रही है। ढाई साल सत्ता में रही महाविकास आघाडी सरकार ने जनकल्याण का कोई भी काम नहीं किया। ‘फेसबुक लाइव सरकार’ के जाने के बाद अब कार्यक्षम सरकार है। इस सरकार ने किसानों को 7 हजार करोड़ रुपये की मदद की है।

विदर्भ और मराठवाड़ा के विकास को गति देने वाले कई निर्णय शिंदे-फडणवीस सरकार ने हाल ही में हुए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में लिया। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार होने की वजह से बड़े पैमाने पर विकास काम हुए हैं। इन विकास कार्यों को संगठन के माध्यम से सामान्य लोगों तक पहुंचाई जायें, इसके साथ ही संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में बाळासाहेबांची शिवसेना पार्टी के साथ मिलकर 45 से अधिक सीटों और 200 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य हम हासिल करेंगे। इस प्रकार का विश्वास भी श्री बावनकुले ने व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें

 

​’कपड़े से ज्यादा नग्नता विचार और भाषा में होती है’​: चित्रा वाघ का जवाब​!

औरंगाबाद : अंबादास दानवे ने जेपी.नड्डा और भाजपा पर हमला बोला !

​नारायण राणे ने ​चचेरे​ ​भाई​​ की हत्या की, उसका नार्को टेस्ट कराओ: विनायक राउत

पिंपरी-चिंचवड के बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप का निधन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें