28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाकंझावला कांड में खुलासा, मृतक लड़की और दोस्त में हुआ था झगड़ा

कंझावला कांड में खुलासा, मृतक लड़की और दोस्त में हुआ था झगड़ा

मैनेजर का दावा- लड़की और सहेली ने पी रखी थी शराब।

Google News Follow

दिल्ली के सुल्तानपुरी कांड की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के घर आने के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी मिली जिसकी जांच करते हुए पुलिस रोहिणी के सेक्टर-23 के उस ओयो होटल तक पहुंच गई, जहां से घटना वाली रात मृतका अपनी स्कूटी से घर के लिए निकली थी। होटल में छानबीन करने के दौरान पता चला कि मृतका अपनी सहेली के साथ होटल में पार्टी मनाने आई थी और युवतियों ने ही कमरा बुक किया था। युवतियों से कुछ पुरुष दोस्त भी मिलने आए थे। इस दौरान दोनों युवतियों में झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को गालियां दे रही थीं। वहीं मैनेजर ने दूसरे ग्राहकों के परेशान होने की बात कहकर उन्हें होटल से निकाल दिया।

होटल मैनेजर अनिल से पूछताछ के दौरान पता चल कि दोनों युवतियां शाम साढ़े सात बजे आई थीं और देर रात करीब सवा एक बजे वहां से निकली। शाम से लेकर रात तक दोनों सहेलियां कमरे में रहीं। अनिल ने दावा किया कि वह एक माह से होटल में काम कर रहा है, उसने बताया कि मृतका युवती पहले भी होटल में कमरा बुक कराती थी। युवती अपने दोस्तों के साथ यहां आती थी। कर्मचारी ने बताया कि उस रात दोनों सहेलियों ने होटल में पार्टी की थी और शराब भी पी थी। वहीं होटल से निकाले जाने पर वह एक दूसरे को गाली देते हुए नीचे चली गई।

होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने जब्त किया गया और उसकी जांच की, जिसमें दोनों युवतियां बाहर निकलते दिख रही हैं। उसके बाद दोनों एक दूसरे को धक्का देती हुई नजर आ रही हैं। वहां मौजूद कुछ लड़के उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठकर वहां से चली गई। वहीं कुछ दूर चलने के अचानक से किशन विहार में स्कूटी कार से टकरा गई। युवती स्कूटी को संभाल नहीं पाई और स्कूटी कार से जा टकराई। ऐसा बयान मृतक युवती की सहेली ने पुलिस को दिया। इस घटना को लेकर युवती की सहेली ने बताया कि दुर्घटना के बाद वह डर गई थी। सहेली ने बयान दिया है कि डर के चलते उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया।

गौरतलब है कि कंझावला कांड में 20 साल की स्कूटी सवार युवती को कार ने टक्कर मार दी थी और उसके बाद 12 किमी तक उसे घसीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। रगड़ के वजह से उसके कपड़े फट गए थे यहां तक कि उसकी हड्डियां भी दिखने लगी थी। उसकी डेड बॉडी नग्न अवस्था में और पूरी तरह से कुचली हुई कंझावला के सड़क पर पाई गई थी।

ये भी देखें 

दिल्ली कंझावला मर्डर केस में एक और लड़की की एंट्री पर नया खुलासा

बलेनो गाड़ी ने वारदात को दिया अंजाम, सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें