30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमक्राईमनामापुलिस से बदसलूकी: कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार 

पुलिस से बदसलूकी: कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार 

इससे पहले भी मारपीट और दुर्व्यवहार का लग चुका है आरोप   

Google News Follow

कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस शाहीन बाग़ में केस के मामले में वहां पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद के दर्ज कर आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आसिफ मोहम्मद खान पर दिल्ली पुलिस के साथ बदसलूकी करने का आरोप है।पुलिस ने बताया कि एक वाहन चोरी के मामले में पुलिस शाहीन बाग़ पहुंची थी। जहां पुलिस नई बस्ती इलाके में एक सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही थी। इसी दौरान आसिफ मोहम्मद खान आये और पुलिस से बदसलूकी की।
इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के काम में बाधा डालने और उसके साथब  बदतमीजी करने के आरोप में आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया गया। आसिफ मोहम्मद खान के खिलाफ शाहीन बाग़ थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।इसके बाद आसिफ मोहम्मद खान को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी उन पर  पुलिस के साथ मारपीट करने का आरोप लग चुका है। 25 नवम्बर को चुनाव प्रचार के दौरान तैनात पुलिस कर्मी से मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। कई दिनों के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। उस कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर वे शर्तों का उललंघन करते है तो शिकायतकर्ता उनकी जमानत रद्द करने की मांग कर सकता है।

  ये भी पढ़ें   

विधानसभा चुनाव​​: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में PM का मार्गदर्शन​

चीन में कोरोना ​का कहर: बीजिंग ​के​ अस्पता​लों​ में​ बेड्स की किल्लत

मुंबई में सभी को आना पड़ता है: देवेंद्र फडणवीस

Delhi Police पर सवाल: दिल्ली में 24 घंटे में दो लड़कियों पर जानलेवा हमला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें