25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाअलकायदा ने दिया अयोध्या 'राम मंदिर' को उड़ाने की धमकी

अलकायदा ने दिया अयोध्या ‘राम मंदिर’ को उड़ाने की धमकी

मुसलमानों को नुकसान से डरना नहीं चाहिए- अलकायदा

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर आतंकियों की नजर है। दरअसल भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अंतराष्ट्रीय जिहादी समूह अलकायदा ने अपनी पत्रिका ‘गजवा ए हिंद’ में संकल्प लिया है कि मुसलमान डरें नहीं, मंदिर तोड़कर उसकी जगह पर मस्जिद बनाएंगे। इसके अलावा अलकायदा ने अपनी पत्रिका में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काफी बुरा भला कहा है।

110 पन्नों की इस पत्रिका में कहा गया है कि जिस तरह से बाबरी मस्जिद के ढांचे पर राम मंदिर बनाया जा रहा है उसे गिरा दिया जाएगा। मूर्तियों के स्थान पर अल्लाह के नाम पर वहां बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। अल-कायदा एक जिहाद से लड़ने का इरादा रखता है ताकि पूरा भारतीय उपमहाद्वीप इस्लाम की दुनिया का हिस्सा बन जाए और मूर्ति पूजा बंद हो जाए।  

वहीं अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें इस कारण भौतिक नुकसान से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि वे पहले ही दशकों से जीवन और संपत्ति का नुकसान झेल चुके हैं। आतंकी सगंठन ने जहर उगलते हुए भारतीय मुसलमानों के लिए धर्मनिरपेक्षता को “नर्क” बताया है और जोर देकर कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के नारे ‘एक धोखा’ हैं।

ये भी देखें

विधानसभा चुनाव​​: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में PM का मार्गदर्शन​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें