27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने किया युवा महोत्सव का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया युवा महोत्सव का उद्घाटन

यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव है।

Google News Follow

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन किया। इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है।  

वहीं हुबली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना भी देखने में आई। रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके वाहन के नजदीक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। हालांकि सतर्कता बरतते हुए तैनात जवान उसे किनारे खींच ले गए। इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। 

आयोजित युवा शिखर सम्मेलन में जी-20 के अलावा काम, उद्योग और नवाचार के भविष्य, 21 वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, लोकतंत्र और शासन में साझा भविष्य और स्वास्थ्य व कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रख्यात विशेषज्ञ भाग लेंगे। कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल देश के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह महोत्सव देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है। 

महोत्सव के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया। उन्होंने कहा ‘उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको’- विवेकानंद जी का यह उद्घोष भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है। पीएम ने कहा कि स्वामी जी ने अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी। इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी। मैसूर के महाराजा ने स्वामी जी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी। युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंज़िल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है और युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना है। आज गांव-शहर या कस्बा हर जगह युवाओं का जज़्बा उफ़ान पर है। बता दें कि यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा।  

ये भी देखें 

नूपुर शर्मा को मिला हथियार रखने का लाइसेंस, पुलिस ने बताई वजह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें