30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमराजनीतिJDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन 

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन 

गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

Google News Follow

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वे 77 साल के थे। उनकी बेटी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट कर शरद यादव के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘पापा नहीं रहे’। शरद यादव बीमार थे और उन्होंने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। शरद यादव की बिहार की राजनीति में  एक अलग ही पहचान थी।

शरद यादव पहली बार जबलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। शरद यादव  जबलपुर विश्व विद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने जेल में रहकर चुनाव भी जीता था। उनके निधन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ राजनेता पूर्व सांसद शरद यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। परिजनों के  प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को होशंगाबाद में हुआ था। शरद यादव  बिहार के मधेपुरा से चार बार सांसद रह चुके हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी  और वीपी सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वे पहली बार 1974 में लोकसभा के सदस्य बने थे। इसके बाद 2014  में राज्य सभा में निर्वाचित हुए थे। शरद यादव जेडीयू को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश में भी अपने राजनीति कौशल को दिखाया था।

ये भी पढ़ें 

पीएम मोदी ने किया युवा महोत्सव का उद्घाटन

कर्नाटक: पीएम के रोड शो में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर बच्चा घुसा  

त्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा ने की 10 साल के बच्चे की सर्जरी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें