27 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाकंझावला केस:11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई 

कंझावला केस:11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई 

 नए साल से एक दिन पहले अंजलि की स्कूटी को 12 किमी घसीटा गया था   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिल्ली के कंझावला केस में 11 पुलिस वालों पर गाज गिरी है। रोहिणी जिले में तैनात 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी रोहिणी पीसीआर वैन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की ओर से की गई है। सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों में दो सब इंस्पेक्टर,चार एएसआई, चार हवलदार, एक सिपाही शामिल है। बताया गया है कि घटना वाली रात पांच पुलिसकर्मी थाने की पुलिस पिकेट पर  तैनात थे जबकि छह पुलिसकर्मी नाइट पेट्रोलिंग जिप्सी पर थे।

देशभर में आक्रोश: गौरतलब है कि इससे पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को तीन पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों को  निलंबित करने का आदेश दिया गया था। सस्पेंड पुलिसकर्मी कंझावला इलाके की देखरेख के लिए तैनात किये गए थे। जहां पर अंजलि की नए साल के मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश देखने को मिला था। अधिकारियों ने बताया कि गृह  मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को  पीसीआर वैन, जांच चसकी के पर्यवेक्षण अधिकारियों  को अपना कर्तव्य निभाने में असफल रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया था।
12 किमी तक घसीटते हुए ले गए: बता दें कि नए साल से एक दिन पहले अंजलि की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी ,उसके बाद उसकी स्कूटी कार में फंस गई थी। इसके आरोपियों ने उसे 12 किमी तक घसीटते हुए ले गए थे जहां उसकी मौत हो गई थी। इतना ही नहीं उसके कई अंग खराब हो गए थे।
ये भी पढ़ें   

तीन तलाक का खौफ: इल्मा खान सौम्या बनकर हिन्दू लड़के से की शादी  

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन 

51 दिनों की यात्रा में 50 जगहों से होकर गुजरेगा गंगा विलास क्रूज 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,334फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें