31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकेवीआईसी भर्ती में 50 पदों पर आवेदन जारी, 30 सितंबर अंतिम तारीख!

केवीआईसी भर्ती में 50 पदों पर आवेदन जारी, 30 सितंबर अंतिम तारीख!

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल) सहित विभिन्न 50 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगें हैं।
केवीआईसी की ओर से जारी 50 रिक्तियों में यंग प्रोफेशनल के 20, सलाहकार के 15 और सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद शामिल हैं। केवीआईसी ने जिन विभागों में यंग प्रोफेशनल के 20 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें अकाउंट्स/ऑडिट में 5, एचआर और एडमिन में 4, खादी में 3, लीगल में 3, मार्केटिंग में 1, डिजाइन और ड्रॉइंग में 1, साइंस और टेक्नोलॉजी में 1 और पब्लिसिटी में 2 पद शामिल हैं।

सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट में 3, खादी कच्चा माल में 3, प्रशासन एवं मानव संसाधन में 2, खादी में 2, कानूनी में 2, संपदा एवं सेवाएं में 1, मार्केटिंग में 1 और स्फूर्ति में 1 पद शामिल हैं। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट में 3, खादी रॉ मटेरियल्स में 2, एडमिनिस्ट्रेशन और एचआर में 2, खादी में 2, लीगल में 1, एस्टेट और सर्विसेज में 2, मार्केटिंग में 1, स्फूर्ति में 1 और साइंस व टेक्नोलॉजी में 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे केवीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्रों में निर्धारित कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु यंग प्रोफेशनल पद के लिए 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सलाहकार पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 40 और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है।

वहीं, सीनियर कंसल्टेंट पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों की आयु 39 वर्ष से कम होनी चाहिए। सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी यंग प्रोफेशनल और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए 25,000 से 40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वहीं, सलाहकार पोस्ट पर नियुक्त अभ्यर्थियों की सैलरी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।

यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें