30 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमराजनीतिBBC डॉक्यूमेंट्री ने कांग्रेस का गिराया विकेट! अनिल एंटनी ने दिया इस्तीफा   

BBC डॉक्यूमेंट्री ने कांग्रेस का गिराया विकेट! अनिल एंटनी ने दिया इस्तीफा   

कांग्रेस पर एके एंटनी के बेटे नेबेटे ने लगाया गंभीर आरोप 

Google News Follow

Related

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस के लिये एक बुरी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता और पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि गुजरात दंगों को लेकर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया: मोदी क़्वेश्चन को लेकर भारत में बवाल मचा हुआ है। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता के बेटे ने डॉक्यूमेंट्री का समर्थन करने वालों को लताड़ लगाई थी। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि भले बीजेपी के हजार मतभेद हो लेकिन भारतीय संस्थानों द्वारा बीबीसी के नजरिये को प्राथमिकता देना खतरनाक है।

बताया जा रहा अनिल एंटनी द्वारा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने पर वे पार्टी में घिर गए थे।अब अनिल एंटनी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। अनिल एंटनी ने एक ट्वीट कर कहा कि मुझ पर एक ट्वीट को डिलीट करने के लिए असहिष्णुता के साथ दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा वे लोग कर रहे हैं जो फ्रीडम ऑफ़ स्पीच के लिए खड़ा होने की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद मैंने ट्वीट को डिलीट करने से मना कर दिया। अनिल एंटनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने इस्तीफे की का पत्र भी ट्वीट किया है।

अनिल एंटनी ने पत्र में शशि थरूर के द्वारा दिए गए समर्थन पर धन्यवाद दिया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लताड़ लगाई है। कुछ लोगों द्वारा फेसबुक पर अपशब्द कहे जाने पर भी अपनी बात रखी है। दरअसल, केरल कांग्रेस ने राज्य बीबीसी डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया था। जिसके बाद अनिल एंटनी ने पार्टी लाइन से हटकर एक ट्वीट किया जिसके बाद कांग्रेस में घमासान मच गया। अनिल एंटनी ने अपने ट्वीट में कहा था कि बीबीसी एक सरकार प्रायोजित चैनल है। जिसका इतिहास भारत के प्रति पूर्वाग्रहित है। ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रा के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचार से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है।

ये भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस: पहली बार भारतीय तोपों से तिरंगे को दी जाएगी सलामी  

रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, फैन्स ने साझा किया अनुभव

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,019फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें