30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियारिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान', फैन्स ने साझा किया अनुभव

रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, फैन्स ने साझा किया अनुभव

'पठान' की एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Google News Follow

लंबे इंतजार और तमाम विरोध के बाद आखिरकार शाहरुख खान की ‘पठान’ 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ‘पठान’ के प्रशंसकों ने जितना उत्साह इसके खिलाफ दिखाया, उतना ही उत्साह एडवांस बुकिंग में भी दिखाया। ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

चार साल बाद शाहरुख की कमबैक फिल्म का क्रेज फैन्स के बीच देखने को मिल रहा है और इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। एडवांस बुकिंग के मामले में ‘पठान’ ने न सिर्फ पिछले साल रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि ‘केजीएफ 2’ को भी कड़ी चुनौती दे रही है। अब ट्विटर पर फिल्म को लेकर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आइए जानते हैं शाहरुख खान और उनकी फिल्म ‘पठान’ को लेकर फैन्स के अनुभव क्या हैं।

फिल्म ‘पठान’ बुधवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इस फिल्म से लंबे समय बाद ‘बादशाह’ बड़े पर्दे पर अपने प्रशंसकों से रूबरू हुई है। फिल्म विश्लेषण तरण आदर्श के एक ट्वीट के मुताबिक, शाहरुख की फिल्म देशभर में 5,200 स्क्रीन्स पर तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। पठान को विदेशों में 2 हजार 500 स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा। कुल मिलाकर यह फिल्म दुनियाभर में 77 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

लोगों ने फिल्म के पहले दिन अपने अनुभव को साझा किया। कुछ प्रशंसक मॉर्निंग शो देखने के लिए थिएटर के बाहर सोते रहे है, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। लोग इस मौके को पर्व की तरह मना रहे हैं। शाहरुख खान के डाई हार्ड फैन्स ने लोगों से गुजारिश की है कि फिल्म से जुड़ा कोई स्पॉइलर, कोई इमेज, कोई वीडियो शेयर न करें। शाहरुख खान की ‘पठान’ फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और आदित्य चोपड़ा ने फिल्म का निर्माण किया है। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के अलावा, जॉन अब्राहम फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, सलमान खान एक अतिथि कलाकार की भूमिका में हैं।

ये भी देखें 

फिल्म ‘पठान’ ने विदेशों में एडवांस बुकिंग से करोड़ों कमाए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें