23 C
Mumbai
Sunday, January 18, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान में ​भीषण​ दुर्घटना:​ 51 की मौत​, ​मरने​ वालों में​ ​​10 बच्चे...

पाकिस्तान में ​भीषण​ दुर्घटना:​ 51 की मौत​, ​मरने​ वालों में​ ​​10 बच्चे ​भी ​!​

पहला हादसा बलूचिस्तान इलाके में हुआ। इस हादसे में बस घाटी में गिर गई। दूसरी दुर्घटना में ब​​च्चों को ले जा रही एक नाव डूब गई।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान में दो अलग-अलग भीषण दुर्घटना​​ में कुल 51 लोगों की मौत हुई, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। पहला हादसा बलूचिस्तान इलाके में हुआ। इस हादसे में बस घाटी में गिर गई। दूसरी दुर्घटना में ब​​च्चों को ले जा रही एक नाव डूब गई।
​पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस एक पुल के खंभे से टकराकर घाटी में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 42 लोगों की मौत हो गई थी| इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक यह बस कुल 48 यात्रियों को लेकर कराची जा रही थी|
दूसरी दुर्घटना में बच्चों को ले जा रही एक नाव डूब गई। घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले की है| इस हादसे में कुल 10 बच्चों की मौत हो गई है|​​ तो ​वही ​8 बच्चे गायब थे। हादसे में घायल 7 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोहाट जिले के टांडा झील के पास कुल 50 छात्र भ्रमण के लिए एकत्रित हुए थे|
 
यह भी पढ़ें-​

​ ​IND vs NZ 2nd T20: ​भारत की रोमांचक जीत​,​ फिरकी ​ने​​ न्यूजीलैंड की तोड़ी कमर! ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,405फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें