27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमक्राईमनामागोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा को फांसी की सजा का ऐलान 

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा को फांसी की सजा का ऐलान 

अप्रैल 2022 में गोरखनाथ मंदिर में किया था हमला  

Google News Follow

Related

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास के खिलाफ एनआईए की कोर्ट  ने सजा का ऐलान कर दिया है। अदालत ने मुर्तजा अब्बास को फांसी की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि मुर्तजा अब्बास के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया था और इसे आतंकी माना गया था। मालूम हो की मुर्तजा ने अप्रैल 2022 में गोरखनाथ मंदिर में हमला किया था। उस समय मुर्तजा ने धारदार हथियार लहराते हुए पीएससी के जवानों पर हमला किया था। जिसकी वजह से हड़कंप मच गया था।

सोमवार को मुर्तजा अब्बास को एनआईए और एटीएस को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे फांसी की सजा सुनाई गई। फैसला आने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि रिकॉर्ड  60 दिन की सुनवाई के बाद सोमवार को मुर्तजा के खिलाफ सजा का ऐलान किया गया। एटीएस ने मुर्तजा के खिलाफ 27 गवाह पेश किये थे। जांच में यह खुलासा हुआ कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों से  हथियार छीनकर मुर्तजा उन पर गोलियां बरसाने की फिराक में था। लेकिन पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि सभी सबूतों को अदालत के सामने पेश किया गया। जिसे अदालत ने सही माना। इससे यह साफ़ होता है कि पुलिस की जांच सही दिशा में थी। देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को पुलिस पूरी तरह से बेनकाब करेगी। बता दें कि मुर्तजा ने 2022 के अप्रैल माह में गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया था। इस दौरान मंदिर की सुरक्षा में पीएसी के जवान तैनात थे। मुर्तजा ने जवानों पर धारदार हथियार से उन पर हमला किया था और हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें 

पाक: ​नमाज पढ़ते समय मस्जिद में धमाका​: पेशावर थर्राया, कई लोगों की मौत​ !

रोको​​ नहीं तो इस्तीफा दो…​!,​ देवेंद्र फडणवीस की सुप्रिया सुले ने की आलोचना

​महाराष्ट्र के चित्ररथ की दूसरी रैंक: ड्यूटी पर ‘शक्तिपीठ और नारी शक्ति’ की प्रस्तुति दी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,952फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें