27 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाबजट 2023: मोदी सरकार के आखिरी बजट को तैयार करने में इन...

बजट 2023: मोदी सरकार के आखिरी बजट को तैयार करने में इन 9 लोगों की अहम भूमिका!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम नॉर्थ ब्लॉक में बजट की बारीकियों को अंतिम रूप दे चुकी हैं।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आज 2024 के आम चुनावों से पहले अपना अंतिम पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करने जा रही है। अब बजट भाषण में कुछ घंटे ही शेष बचे हैं। ऐसे में यह बजट आने वाले समय में देश की दशा और दिशा तय करने वाला है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम नॉर्थ ब्लॉक में बजट की बारीकियों को अंतिम रूप दे चुकी हैं। वित्त मंत्री का बजट ऐसे तो बुधवार को पेश हो रहा है, लेकिन इसे तैयार करने के लिए महीनों पहले से कुछ लोग दिन-रात मेहनत कर रहे है। बजट 2023-24 को तैयार करने में नौ लोगों की भूमिका सबसे अहम रही है, आइए जानते हैं।

1. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, बुधवार को वर्ष 2023-24 का केद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बार वे लगातार पांचवीं बार बजट पेश कर रही हैं। ऐसे में देश का केंद्रीय बजट तैयार करने की प्रक्रिया में उनका सबसे अहम योगदान है। वित्त मंत्री ने दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें वित्त मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसका वह सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहीं हैं।

2. टीवी सोमनाथन- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद बजट तैयार करने वालों में दूसरा मुख्य चेहरा वित्त सचिव टीवी सोमनाथन का होगा। सोमनाथन तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में देश का पूंजीगत खर्च रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है।

3. पीयूष गोयल- देश के वाणिज्य मंत्री के तौर पर पीयूष गोयल का बजट तैयार होने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान है। हाल के दिनों में विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मुकाम तक पहुंचाने में वे बहुत सक्रिय रहे हैं। उनके पास पूर्व में वित्त मंत्रालय संभालने का अनुभव भी है। ऐसे में वर्ष 2023-24 का बजट तैयार करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उनके अनुभव का इस्तेमाल किया ही होगा, इस तरह उनकी भूमिका बजट तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान उनकी भूमिका अहम रही है।

4. अजय सेठ- ये आर्थिक मामलों के सचिव हैं। जो कर्नाटक कैडर से 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं. ये बजट बनाने वाली टीम में सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक हैं। आपको बता दें कि G20 केंद्रीय बैंक की सह-अध्यक्षता और वित्त मंत्री की बैठकों की जिम्मेदारी भी इन्‍हीं के पास है।

5. तुहीन कांत पांडेय- तुहीन कांत पांडेय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले विनिवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव हैं। एलआईसी का आईपीओ लाने और एयर इंडिया के निजीकरण में भी उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में इस बजट में विनिवेश को लेकर जो भी प्रस्‍ताव आने वाले हैं। उसमें इनकी राय अहम हैं।

6. संजय मल्होत्रा- संजय मल्होत्रा हाल ही में राजस्व विभाग में राजस्‍व सचिव बनाए गए हैं। यह 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। उनके ऊपर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी कि बजट में की गई घोषणाएं सरकार की पॉलिसी और महत्वकांक्षाओं के अनुरूप हों।

7. विवेक जोशी- विवेक जोशी वित्‍त मंत्रालय में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन्‍हें बैंकिंग सेक्टर को नियंत्रित करने की अहम जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। इस साल बजट में बैंकिंग सेक्टर में होने वाले फैसलों में भी इनकी अहम भूमिका होगी।

8. वी अनंत नागेश्वरन- वर्ष 2022 के बजट के पहले चीफ इकोनॉमिक ऑफिसर चुना गया था। वहीं इस बार जब बजट तैयार किया जा रहा है उस पूरी प्रक्रिया में नागेश्वरण भी अहम भूमिका में रहे हैं। दरअसल उनके ऊपर वर्ष 2022-23 के लिए आर्थिक सर्वे का ड्राफ्ट तैयार करने की भी जिम्मेदारी थी। जिसे मंगलवार को संसद में पेश किया गया।

9. शक्तिकांत दास- वर्ष 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 से भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाल रहे हैं। देश में महंगाई को काबू करने के लिए कोशिशें करना हो या सरकार की आर्थिक नीतियों का बचाव करना उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। वहीं वित्तीय वर्ष का बजट तैयार करने में उनका रोल महत्वपूर्ण रहा है।

ये भी देखें 

बजट सत्र 2023: भारत का केंद्रीय बजट इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें