29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएनसीपी के जितेंद्र आव्हाड को है सनातन धर्म से परेशानी, कही ये...

एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड को है सनातन धर्म से परेशानी, कही ये बात …

विधानसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि हमें सनातन धर्म बचाना है, तो क्या भाजपा संविधान छोड़ सनातन धर्म लाना चाहती है।

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम सतपुते द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के बारे में की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए राकांपा के विधायकों ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। हालांकि विवाद की शुरुआत एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड की सनातन धर्म को लेकर टिप्पणी से हुई। आव्हाण ने विधानसभा में कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्य़नाथ कहते हैं कि हमें सनातन धर्म को बचाना है, तो क्यो भाजपा संविधान छोड़ कर फिर से सनातान धर्म लाना चाहती है।

इस पर भाजपा विधायक सातपुते ने आपत्ति जताई और कहा कि मैं बाबा साहेब के संविधान की वजह से विधायक बना हूं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की वजह से नहीं। इस पर राकांपा के विधायक भड़क गए।  राकांपा सदस्यों द्वारा सातपुते से उनकी टिप्पणी के लिए माफी मांगने पर जोर दिये जाने के बीच पीठासीन अधिकारी योगेश सागर ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि वह रिकॉर्ड देखेंगे और टिप्पणी को हटा देंगे, हालांकि राकांपा विधायक माफी की मांग पर अड़े रहे। इस बीच, भाजपा विधायक आशीष शेलार ने राकांपा सदस्यों को बताया कि राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने ‘सनातन धर्म’ के बारे में कथित रूप से नकारात्मक टिप्पणी की थी। हालांकि, राकांपा ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सातपुते से माफी मांगने को कहा और उन्होंने यह बात मान ली।

ये भी पढ़ें 

 

Bypoll election results: 27 साल बाद कसबा पेठ में जीती कांग्रेस, इन राज्यों में …

त्रिपुरा-नागालैंड में BJP रिपीट, मेघालय में सरकार बनाने की कवायद तेज      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें