28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियात्रिपुरा-नागालैंड में BJP रिपीट, मेघालय में सरकार बनाने की कवायद तेज    ...

त्रिपुरा-नागालैंड में BJP रिपीट, मेघालय में सरकार बनाने की कवायद तेज      

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में आए परिणाम के बाद बीजेपी दो राज्यों सरकार बनाने जा रही है। त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगी। वहीं, मेघालय में भी बीजेपी की बन सकती है सरकार मिले संकेत।         

Google News Follow

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के परिणाम आ चुके है। जिसमें बीजेपी को त्रिपुरा में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। यहां बीजेपी अकेले चुनावी मैदान में थी। जबकि नागालैंड में बीजेपी अपने सहयोगी पार्टी एनडीपीपी के साथ सरकार बनाएगी। हालांकि, सीएम चेहरा बदलने की कोई खबर नहीं है। वहीं, बीजेपी मेघालय में भी सरकार बनाने के लिए समीकरण बना रही है। खबर है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एनपीपी के कनरोड संगमा से मुलाक़ात की है। इस खबर की पुष्टि नहीं गई है। लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी मेघालय में भी सरकार बनाने को लेकर उत्सुक है।

त्रिपुरा: तो बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 2023 के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में बहुमत के आंकड़े को छू लिया। उसने 33  लेफ्ट 14 और टिपरा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि 2018 में यहां बीजेपी ने 35 सींटे जीती थी। जबकि लेफ्ट को 16 और अन्य को आठ सीटें मिली थी। बीजेपी त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।  त्रिपुरा में मिली हार पर लेफ्ट के नेता एमवी गोविंदन ने कहा कि कांग्रेस के साथ किया गया गठबंधन सही था। कांग्रेस बीजेपी से अकेले नहीं लड़ सकती थी। उसका वोट शेयर भीं कम था। मुख्यमंत्री मणिक साहा अपनी सीट जीत गए हैं।
 
नागालैंड: नागालैंड में भी बीजेपी की सरकार बना रही है। यहां बीजेपी अपने सहयोगी के साथ सत्ता पर काबिज होगी। 2023 के विधानसभा चुनाव बीजेपी और एनडीपीपी को 38 सीटें मिली हैं। जबकि एनपीएफ को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस यहां बुरी तरह से हारी है। यहां भी बहुमत के लिए 31 सीटों की ही जरुरत है। यहां भी विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं।

मेघालय: वहीं मेघालय की बात करें तो यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।  इसी के साथ यहां सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। मेघालय में एनपीपी को 27 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी दो, टीएमसी 5 और अन्य के खाते में 25 सीटें गई हैं। खबर है कि सीएम संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन कर सरकार बनाने में मदद की मांग की है। बता दें कि यहां भी विधानसभा में कुल 60 सीटें और  बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत होती है। 

“बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गर्व”: इधर पीएम मोदी ने त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की जीत पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया। ये स्थिरता और विकास के लिए वोट है। त्रिपुरा में बीजेपी आगे भी विकास के लिए काम करती रहेगी। मुझे बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर गर्व है।

ये भी पढ़ें 

 

Assembly election2023: BJP के वोट शेयर में बढ़ा इजाफा,कांग्रेस हुई पस्त 

Delhi liquor scam: कारोबारी अमनदीप पर शिकंजा,हुई दसवीं गिरफ्तारी      

SC का सुप्रीम फैसला, CBI की तर्ज पर हो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें