28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाउमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, पहली गोली मारने वाला उस्मान...

उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, पहली गोली मारने वाला उस्मान ढेर

उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। उस्मान पर 50 हजार का इनाम था।

Google News Follow

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उमेश हत्याकांड में शामिल शूटर जिसका नाम विजय उर्फ उस्मान है। हत्याकांड के बाद से पुलिस को उस्मान की तलाश थी। प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी विजय उर्फ उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बता दें कि उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था। जबकि जिन शूटरों की पहचान हो चुकी है, उन पर 2.5 लाख का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार ने कुछ सालों पहले ही धर्मपरिवर्तन कराया था और उस्मान बन गया था।

ये उमेश पाल हत्याकांड में दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले, उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या में शामिल अरबाज को पिछले सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था। शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था।

प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके दो गनर्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई। बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया। उमेश पाल की हत्या का आरोप अतीक अहमद पर लग रहा है। अतीक इन दिनों साबरमती जेल में बंद है. पुलिस को शक है कि जेल में रहते ही अतीक ने मर्डर की पूरी साजिश रची।

ये भी देखें 

अब अतीक के इस करीबी के मकान पर बुलडोजर, गृह प्रवेश से पहले मलबे में तब्दील,

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें