29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की वेबसाइट पर बना 'मां' के नाम का सेक्शन, जानिए...

पीएम मोदी की वेबसाइट पर बना ‘मां’ के नाम का सेक्शन, जानिए इसकी खासियत

ऑफिशियल वेबसाइट पर माँ हीराबा मोदी के जीवन से जुड़ी बातें, उनके फोटो-वीडियो और उनकी सीख है।

Google News Follow

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट ‘मां’ शुरू की गई है। माइक्रोसाइट ‘मां’ हीराबा को समर्पित है इसमें हीराबा के जीवन से जुड़ी बातें, उनके फोटो-वीडियो और उनकी सीखों को शामिल किया गया है। माइक्रोसाइट में एक मां और उसके पुत्र के बीच के प्रेम और अटूट बंधन को दर्शाया गया है। माइक्रोसाइट में हीराबेन के वीडियो हैं, जो उन शिक्षाओं को व्यक्त करते हैं जो उसने अपने बच्चों को दी थीं। साइट में प्रधान मंत्री मोदी का विशेष ब्लॉग भी शामिल है, जिसे उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा था।

ब्लॉग का एक ऑडियो संस्करण भी है, जो कि हिंदी में रिकॉर्ड किया गया था। हीराबेन मोदी के जीवन और यात्रा को सार्वजनिक डोमेन में वेबसाइट लाइफ के चार खंडों में कैद किया गया है। इसमें पहला है लाइफ इन पब्लिक डोमेन, जिसमें हीराबा की पब्लिक लाइफ से जुड़ी फोटो-वीडियो, उनकी कही गई बातें और उनसे जुड़ा आर्टवर्क शामिल है। दूसरा सेक्शन है नेशन रिमेंबर्स, जिसमें हिराबा के निधन की टेलीविजन, प्रिंट और डिजिटल कवरेज, ट्विटर और नमो ऐप पर आए शोक संदेश और श्रद्धांजलि शामिल हैं। वहीं तीसरा सेक्शन है वर्ल्ड लीडर्स कंडोल, जिसमें हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं की तरफ से आए शोक संदेश शामिल है। इसके आखिरी सेक्शन है सेलिब्रेट मदरहुड, जिसमें पीएम मोदी और हिराबा की तस्वीरों के चार टेम्पलेट दिए हैं। आप लोग इनमें से कोई एक तस्वीर चुनकर उसमें अपना संदेश लिखकर उसे पोस्ट कर सकते हैं। जिसे इस वेबसाइट पर दिखाया जाएगा।

इस माइक्रोसाइट में हीराबा के 99वें जन्मदिन पर पीएम मोदी का लिखा ब्लॉग भी शेयर किया गया है।पीएम मोदी ने अपनी मां के जीवन का 100वां वर्ष शुरू होने के मौके पर अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग लिखा था। इसमें उन्होंने अपनी मां के प्रेम, त्याग और तपस्या के बारे में लिखा था। उन्होंनें लिखा था, ‘मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है। जीवन की ये वो भावना होती जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया होता है। दुनिया का कोई भी कोना हो, कोई भी देश हो, हर संतान के मन में सबसे अनमोल स्नेह मां के लिए होता है। आज मैं अपनी खुशी, अपना सौभाग्य, आप सबसे साझा करना चाहता हूं। मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। यानी उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है।

ये भी देखें 

PM Modi birthday: “आपको हमारी उमर लग जाय”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें