30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबॉलीवुडमाधुरी दीक्षित की मां का निधन, वरली में होगा अंतिम संस्कार

माधुरी दीक्षित की मां का निधन, वरली में होगा अंतिम संस्कार

स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने की 90 वर्षीय माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। इस बात की सबसे पहले जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।

वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वरली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’ स्नेहलता का अंतिम संस्कार दोपहर 3.40 बजे के करीब वर्ली में होगा।

माधुरी कई मौकों पर अपनी मां के बारे में बात करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की मां ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले साल जून में माधुरी ने अपनी मां का 90वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था और मां का बर्थडे मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ की याद को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे आई! कहा जाता है कि एक माँ एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, जो सबक आपने मुझे सिखाया है, वह सबसे बड़ा उपहार है जो आपने मुझे दिया है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।

ये भी देखें 

सतीश कौशिक की मौत पर कारोबारी की पत्नी का सनसनीखेज दावा…

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें