29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाDelhi Liquor Scam: सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED रिमांड 5...

Delhi Liquor Scam: सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED रिमांड 5 दिन और बढ़ी

शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी ने अदालत को बताया कि सिसोदिया के मोबाइल और ईमेल से डाटा  रिकवर किया गया है।

Google News Follow

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक बार फिर कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उन्हें पांच दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि, ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को ईडी ने केस के तहत कई नए तथ्य रखते हुए सात दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ पांच दिन की ही रिमांड दिया।

10 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। सिसोदिया पर शराब घोटाले में आरोपी हैं। इससे पहले उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने शराब नीति घोटाले में धन शोधन के आरोप में 9 मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। ईडी ने यह भी बताया कि दिल्ली के एलजी की शिकायत के बाद मनीष सिसोदिया ने अपना फोन बदला।

इस दौरान ईडी ने अदालत को बताया कि सिसोदिया के मोबाईल और ईमेल के जरिये डाटा को रिकवर किया गया है जिसका विश्लेषण किया जा रहा है।ईडी ने यह भी बताया कि जब सिसोदिया से यह पूछा गया कि आपने बड़े पैमाने पर क्यों फोन बदले तो  उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।जबकि सिसोदिया के वकील ईडी की रिमांड में भेजे जाने का विरोध किया। और कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। फिर ईडी किस आधार पर रिमांड की मांग कर रही है।

ये भी पढ़ें

तो क्या महाराष्ट्र के अवैध साहूकारों के खिलाफ होगी कार्रवाई? डिप्टी CM सख्त

देश की 65 लोकसभा सीटों पर कौन बनेगा “मोदी मित्र”, क्या है BJP का प्लान   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें