29.6 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमक्राईमनामाUmesh Pal Murder: बुर्का का दुरुपयोग? शाइस्ता का बन रहा स्केच   ...

Umesh Pal Murder: बुर्का का दुरुपयोग? शाइस्ता का बन रहा स्केच    

यूपी पुलिस के पास शाइस्ता की जितनी भी तस्वीर है,उसमें वह बुर्का में है। जिसकी वजह से उसको पहचान पाना मुश्किल है।

Google News Follow
Umesh Pal Murder Case:  उमेश पाल हत्या कांड में जहां यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड्डू मुस्लिम की करीबी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं,अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का पुलिस स्केच बनवा रही है। शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम रखा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस पोस्टर को जारी करेगी। फिलहाल, शाइस्ता फरार है। यूपी पुलिस की एसटीएफ लगातार उसकी  गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि यूपी पुलिस के पास अभी तक शाइस्ता की जितनी भी तस्वीर है,उसमें वह बुर्का में ही है। जिसकी वजह से उसको पहचान पाना मुश्किल है।पुलिस के पास शाइस्ता की खुले चेहरे वाली कोई तस्वीर नहीं है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से यूपी पुलिस शाइस्ता का स्केच बनवा रही है। जिसे जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस जारी करेगी। बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता ने सभी शूटरों को एक एक लाख रुपये दिए थे।
कहा जा रहा है कि शाइस्ता अतीक अहमद के जेल जाने के बाद उसका काम यही देख रही थी। इतना ही नहीं शाइस्ता ने उमेश पाल की हत्या के बाद कैसे भागना है सभी तरह की प्लानिंग उसी ने की थी। उसने हत्या से पहले अपने बेटे असद और उसके साथियों से 16 फोन और सिम खरीदने के लिए कहा था। एक तरह से बुर्का का दुरुपयोग देखा जा सकता है। भारत में फ़िलहाल बुर्का को लेकर विवाद बना हुआ है। यह विवाद कर्नाकट के स्कूलों में शुरू हुआ था। जो धीरे धीरे देशभर में फ़ैल गया था।

ये भी पढ़ें 

किरण पटेल से पहले यह शख्स भी PMO के नाम पर कर चुका है ठगी

Delhi Liquor Scam: सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED रिमांड 5 दिन और बढ़ी

भारत-बांग्लादेश एनर्जी पाइपलाइन का उद्घाटन आज, जानिए फायदे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें