25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराहुल के बाद राउत! विशेषाधिकार हनन का मामला केंद्र के पाले में ...

राहुल के बाद राउत! विशेषाधिकार हनन का मामला केंद्र के पाले में   

ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव राज्यसभा में भेजा गया। 

Google News Follow

राहुल गांधी की लोकसभा सचिवालय द्वारा सदस्यता रद्द किये जाने के बाद देश में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र में ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव राज्यसभा में भेजा गया। इस संबंध की जानकारी  विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शनिवार को दी। बता दें कि संजय राउत ने महाराष्ट्र के विधान मंडल पर एक विवादित टिप्पणी की थी।

इस मामले में दोनों सदनों ने तीव्र प्रतिक्रिया आई। राहुल नार्वेकर ने कहा कि संजय राउत ने जो सफाई दी है। वह संतोषजनक नहीं है। इसलिए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव राज्यसभा को भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि संजय राउत राज्यसभा से सांसद है। इसलिए विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव राज्य के अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति को भेजा गया है। अब उन पर कार्रवाई के लिए राज्यसभा ही विचार करेगी।
गौरतलब है कि ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को विवादस्पद टिप्पणी के लिए विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा गया था। जिस पर संजय राउत ने विशेषाधिकार हनन के लिए बनाई गई समिति पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि जिसके खिलाफ बयान  दिया था वही लोग इस समिति में शामिल हैं। राउत ने बड़ा आरोप लगाया था उन्होंने कहा था कि कि ऐसा जानबूझकर ऐसा किया गया है और उनके विरोधियों को ही समिति का सदस्य बनाया गया है। अब विधानसभा में राउत की आपत्ति को ठुकरा दिया गया, विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव राज्य सभा और  उपराष्ट्रपति के पास भेजा गया है।
बता दें कि कोल्हापुर दौरे के दौरान उन्होंने 1 मार्च को पत्रकारों से बात करते हुए विधानमंडल पर विवादित टिप्पणी की थी। जहां उन्होंने विधानमंडल को चोर मंडली कहा था। इसके बाद  संजय राउत के खिलाफ अतुल भातखलकर ने  विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इसके बाद उसी दिन उन पर  उनको विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा गया था।
ये भी पढ़ें      

 

आशीष शेलार ने संजय राउत पर कसा तंज “गांजा और चिलम पीने वाला…”

फडणवीस ने कैग रिपोर्ट में, कहा, बीएमसी में पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार…!

बिचकुले ने की मुख्यमंत्री से एसटी महिलाओं को सिलेंडर पर सब्सिडी की मांग   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें