25 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमबॉलीवुडभोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस में फांसी लगाकर की आत्महत्या   ...

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस में फांसी लगाकर की आत्महत्या     

आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्मों का जाना माना नाम है। उनके ब्लॉकबस्टर गानों में भुअरी, काशी हिले, पटना हिले और नमरिया कमरिया में खास देब शामिल है।       

Google News Follow

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली खबर के अनुसार बनारस में सारनाथ के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। आकांक्षा उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने किस वजह आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्मों का जाना माना नाम है। बता दें कि आकांक्षा दुबे के ब्लॉकबस्टर गानों में भुअरी, काशी हिले, पटना हिले और नमरिया कमरिया में खास देब शामिल है।

 गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे ने “वीरों के वीर”, कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जाता है कि आकांक्षा को बचपन से अभिनय में रुचि थी, लेकिन उनके माता पिता आकांक्षा को आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे। तीन साल की उम्र में ही आकांक्षा  मुंबई शिफ्ट हो गई थी। आकांक्षा को टीवी देखना, डांस करना बहुत ही भाता था। इसके बाद वह धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई। एक बार उन्होंने बताया था कि उनकी एक फ्रेंड ने  उनकी बहुत मदद की थी।
बताया जा रहा है कि 17 साल की उम्र में उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदन रखा था। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कई फिल्मो में काम भी किया था, लेकिन, कुछ समय के बाद उन्होंने फिल्मों से दुरी बना ली थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है।
इसके बाद उन्होंने दोबारा फ़िल्मी दुनिया में आई।इस दौरान उके कई वीडियो हिट हुए जिसमें खेसारीलाल यादव के साथ भी उन्होंने कई वीडियो की थी। उन्होंने दोबारा फ़िल्मी सफर शुरू करने का श्रेय अपनी मां को दी थीं। वैसे भी आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर क्यों आत्महत्या की,इसका सही सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें       

अभिनेता सिद्धार्थ को मिला बेस्ट स्टाइल अवॉर्ड, पत्नी कियारा को किया डेडिकेट

खालिस्तानियों के उपद्रव पर भारत सख्त, कनाडा हाई कमिश्नर तलब  

साबरमती जेल से अतीक को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाएगी UP पुलिस? 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें