31.2 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटIPL 2023: पंजाब की पारी खत्म, KKR के सामने 192 रनों का...

IPL 2023: पंजाब की पारी खत्म, KKR के सामने 192 रनों का लक्ष्य

पंजाब किंग्स की तरफ से भानुका राजपक्षे ने 50 जबकि कप्तान शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली।

Google News Follow

आईपीएल में दूसरा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और इसलिए वह इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। राणा को उनकी जगह कप्तान बनाया गया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। केकेआर को जीत के लिए 192 रन चाहिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की तरफ से भानुका राजपक्षा ने 32 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। राजपक्षे ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान कुल पांच चौके एवं दो छक्के लगाए। टीम के कप्तान और बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 रनों की बेहतरीन पारी खेली। सैम करन 26, प्रभसिमरन सिंह 23 और जीतेश शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। केकेआर की तरफ से टीम साउदी ने दो विकेट चटकाएं। जबकि उमेश यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

ये भी देखें 

IPL 2023: अरिजीत सिंह ने छूए धोनी के पैर, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें