27 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: एकतरफा मैच जीती RCB, कोहली-डु प्लेसिस के सामने मुंबई पस्त

IPL 2023: एकतरफा मैच जीती RCB, कोहली-डु प्लेसिस के सामने मुंबई पस्त

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी हुई।

Google News Follow

आईपीएल के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 182.61 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए नाबाद 85 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करने आए तिलक वर्मा ने टीम को संभालकर रखा और एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा नेहाल वढेरा ने 13 गेंदों में 21 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए। अरशद खान ने 1 छक्के की मदद से 9 गेंदों में 15 नाबाद रन बनाए और टीम के ओपनर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने 13 गेंदों में 10 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज़ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसमें ऋतिक शौकीन ने 5, कैमरून ग्रीन ने 5, टिम डेविड ने 4 और कप्तान रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में महज़ 1 रन बनाया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के टीम की तरफ से कोहली और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। कोहली और डुप्लेसिस ने 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंद पर दो छ्क्कों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल सके। वह तीन गेंद का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए। कार्तिक के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में आरसीबी ने एक तरफा जीत दर्ज की।

ये भी देखें 

IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें