27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया

IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है।

Google News Follow

आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। इसके साथ ही लखनऊ ने भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी इकाना इंटरनेशल स्टेडियम में दिल्ली पर 50 रन से बड़ी जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने 12 गेंद का सामना किया जिसमें वह सिर्फ 8 रन बना सके। इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया। केएल राहुल के आउट होने के बाद कायल मेयर्स ने 38 गेंद में शानदार 73 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में मेयर्स ने 7 छक्के और 2 चौके भी लगाए। वहीं गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने कमाल दिखाया। इन दोनों गेंदबाजों ने दिल्ली के लिए दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा उप कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खाते में दो विकेट आए। लखनऊ की टीम कायल मेयर्स की अर्दशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया। 116 के स्ट्राइक से रन बनाते हुए 7 चौके भी लगाए। लेकिन पृथ्वी शॉ सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए राइली रूसो ने 30 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में लखनऊ के लिए सबसे अधिक मार्क के खाते में पांच विकेट आए। मार्क वुड के अलावा लखनऊ के लिए आवेश खान और रवि बिश्नोई ने भी शानदार दो-दो विकेट अपने नाम किए।

अंक तालिका में लखनऊ जायंट्स 50 रन की सबसे बड़ी जीत के बाद पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस हैं। वहीं, पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर है। सभी टीम के दो प्वाइंट्स हैं। वहीं, केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स एक हार के साथ चौथे, पांचवे और छठे नंबर पर है। मुंबई इंडियन्स, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को अपना पहला मुकाबला खेलना है।

ये भी देखें 

IPL 2023: पंजाब किंग्स का जीत से आगाज, KKR को सात रन से हराया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें