27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: पंजाब किंग्स का जीत से आगाज, KKR को सात रन...

IPL 2023: पंजाब किंग्स का जीत से आगाज, KKR को सात रन से हराया

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम से 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान शुरू कर दिया है।

Google News Follow

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुइस के तहत सात रन से केकेआर को हरा दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब के लिए धवन ने 40 रन और राजपक्षे ने 50 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। कोलकाता के लिए टिम साउदी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 54 रन देकर 2 विकेट झटके।

जीतने के लिए केकेआर के सामने 192 रन का टारगेट था। केकआर की शुरुआत खराब रही। और लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह ने दूसरे ही ओवर में मनदीप सिंह (2) और अनुकुल रॉय (4) को आउट कर दिया। ऐसे में कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को वरुण चक्रवर्ती (34) की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा, जिन्होंने एक छोर अच्छा संभाला, तो कप्तान नितीश राणा (24) ने भी उनका अच्छा साथ दिया। इसके बाद आंद्रे रसेल (35 रन) ने भी अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन रसेल को सैम करण ने चलता किया। बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है। मैच रोके जाने तक 16 ओवर में केकेआर ने सात विकेट खोलकर केवल 146 रन ही बनाए। यहां से उसे जीत के लिए 24 गेंदों पर 46 रन चाहिए थे। लेकिन वह डकवर्थ लुईस से पंजाब से सात रन से पिछड़ गया।

ये भी देखें 

IPL 2023: पंजाब की पारी खत्म, KKR के सामने 192 रनों का लक्ष्य

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें