30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमबॉलीवुडIndian Idol: ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’ का खिताब

Indian Idol: ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’ का खिताब

ऋषि सिंह ‘इंडियन आइडल सीजन 13 के विजेता चुन लिए गए हैं। ऋषि को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक मारुति कार दी गई है

Google News Follow

पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ इस शो में कई दिग्गज कंटेस्टेंट्स ने अपनी आवाज का जादू पूरी दुनिया पर चलाया। ये शो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रिएलिटी शोज में से एक है। शो में कई धमाकेदार परफॉर्मेंस हुई और कई सेलेब्स ने इसकी शोभा बढ़ाई। शो में ‘बेस्ट डांसर 3’ के जज सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी आए थे। वहीं अब ‘इंडियन आइडल 13’ को अपना विनर मिल गया है।

बीती रात यानी 2 अप्रैल 2023 को सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडियन आइडल 13’ का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले की रेस में 6 फाइनलिस्ट आए थे, जिसमें ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षिकर शामिल थे। हालांकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या के ऋषि सिंह ने इस बार की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली। तो वहीं देबस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल पहले और दूसरे उपविजेता रहे।

फैंस को ऋषि की आवाज में अरिजीत सिंह जैसी बात नजर आती है। ‘इंडियन आइडल 13’ के विनर बने ऋषि सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं। सिंगिंग शो में आने से पहले वह मंदिरों और गुरुद्वारों में गाया करते थे। ऋषि सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में भी रहते थे, जिसके बाद से कयास लगने लगे थे कि वही इस बार की ट्रॉफी जीतने वाले हैं। ऋषि की दीवानगी का आलम ये है कि विराट कोहली तक उन्हें फॉलो करते हैं।

ये भी देखें 

फिल्म Sarja : ‘​सर्जा​​’ का रोमांचक ट्रेलर, 14अप्रैल को फिल्म होगी रिलीज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें