31 C
Mumbai
Wednesday, January 14, 2026
होमदेश दुनियाएकनाथ शिंदे का अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस...

एकनाथ शिंदे का अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की

एकनाथ शिंदे ने कहा अयोध्या में राम मंदिर बनना करोड़ों हिन्दुओं और बाला साहेब ठाकरे का सपना था।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज अयोध्या पहुंचे हैं। राज्य का सीएम बनने के बाद पहली बार शिंदे अयोध्या आए हैं। उनके साथ ‘शिवसैनिक’ कहे जाने वाले उनके हजारों समर्थक थे। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन-पूजन किए और हनुमान गढ़ी गए। सीएम शिंदे करीब 9 घंटे अयोध्या में ही रुके। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट के मंत्री, शिवसेना के विधायक और सांसद मौजूद रहे। वहीं शाम को 6 बजे सीएम सरयु नदी के घाट पर होने वाली महाआरती में शामिल होंगे।

शिंदे के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी देखे गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया, जिनसे वह दिन में लखनऊ में मुलाकात करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में बैठक की थी। हालांकि, वे फिर भी रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद वे तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जो 2 दिन से अयोध्या में मौजूद, राम मंदिर हमारी श्रद्धा और आस्था से जुड़ा है, हजारों की संख्या में राम भक्त यहां आए हैं। रैली में भी हजारों की सख्या में स्थानीय रामभक्त भी आए, अयोध्या आना एक आत्मीयता का विषय है, कुछ अलग महसूस होता है।’

एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘आज मंदिर के स्तंभ और छत भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख आश्चर्य हो रहा है। ये सब पीएम मोदी की शुरुआत और उनका नेतृत्व है। सीएम योगी की निगरानी में पूरा काम हो रहा है। भगवान राम की कृपा से हमें पार्टी का नाम और धनुष बाण मिला है, इसलिए हम सभी मंत्रियों के साथ यहां रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘राम मंदिर और अयोध्या बीजेपी और शिवसेना के लिए राजनीति का विषय नहीं है, बल्कि हमारी आस्था का विषय है।’

एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘2019 में जो लोगों का मन था कि बीजेपी शिवसेना की सरकार साथ में बने।’ उन्हें सत्ता के लालच में गुमराह किया गया, लेकिन हमने 8 महीने पहले जनता के फैसले को निभाया है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘महाराष्ट्र के लोगों के मन में जो था ऐसी सरकार हमने बनाई है और खुलेआम दोनों की विचारधारा को लेकर आज अयोध्या में दर्शन करने आए हैं। जो लोग जानबूझकर कर ऐसा कह रहे हैं वह कहते थे कि पहले मंदिर फिर सरकार। जो लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे, वे लोग आज झूठे साबित हुए, क्योंकि पीएम मोदी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया।’

सीएम शिंदे ने कहा, ‘पिछले आठ-नौ महीनों में जो निर्णय हुए वह कई सालों में नहीं हुए हैं। हमारी सरकार आमजन, कामगारों, विद्यार्थी, महिला गरीब जन, सभी की सरकार है। मैं घर में बैठने नहीं बल्कि फील्ड में काम करने वाला मुख्यमंत्री हूं। आदेश देकर एसी में बैठने वाला नहीं बल्कि कार्यकर्ता और जमीन से जुड़ा हुआ मुख्यमंत्री हूं।’

ये भी देखें 

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर, रामलला का करेंगे दर्शन

 

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,432फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें