28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: मुंबई की इस सीजन में पहली जीत, कप्तान रोहित ने...

IPL 2023: मुंबई की इस सीजन में पहली जीत, कप्तान रोहित ने बनाए 65 रन

रोमांचक मैच में MI ने DC को 6 विकेट से हराया

Google News Follow

Related

आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है। दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस को पॉइंट्स टेबल पर दो अहम अंक हासिल हुए। इसके बाद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की ओर में डेविड वॉर्नर (51) और अक्षर पटेल (54) ने फिफ्टी लगाई। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ तीन-तीन विकेट झटके।

173 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मुंबई के लिए इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं रहा। टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर इस टारगेट को हासिल किया। इस दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। हालांकि अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी, यहां से केवल औपचारिकताएं बाकी लग रही थीं। गेंद दिल्ली के एनरिक नोर्किया के हाथ में थी। लेकिन, इस ओवर की दूसरी गेंद पर मुकेश कुमार ने टिम डेविड का कैच छोड़ दिया। अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर ग्रीन रन आउट होते हुए बचे।

आख‍िरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। स्ट्राइक पर टिम डेविड थे। टिम ने मिड ऑफ की दिशा में खेला और दो रन पूरे कर लिए। वॉर्नर का यह थ्रो यदि मारक होता तो मैच सुपरओवर में भी जा सकता था। कुल मिलाकर दिल्ली ने इस ओवर में ही मुंबई के प्लेयर्स को तीन बार आउट करने का मौका गवां दिया। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी देखें 

IPL 2023: सबसे ज्यादा रन फिर भी शर्मनाक IPL​, जानिए कौन सा?

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें