30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाराजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Google News Follow

राजस्थान में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर घमासान मचा हुआ है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गये। इसी बीच आज राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दरअसल पीएम मोदी आज दिल्ली-जयपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा राज्य को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देना बीजेपी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। यह अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच चलेगी। इस रूट में ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव में भी रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। अजमेर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत ट्रेन के चलने से देश में कुल चलने वाली वंदे भारत की संख्या 14 हो जाएगी।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कवच तकनीक सहित कई सुरक्षा विशेषताएं हैं। कवच प्रणाली रेल पटरियों पर ट्रेनों की टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती है। रिक्लाइनिंग सीटों के अलावा एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की भी सुविधा उपल्बध है। इसमें जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन उद्देश्यों के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और आरामदायक बैठने वाली सीटें है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 12 एसी चैयरकार होंगे और 2 एसी एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच होंगे। दो ड्राइविंग केबिन भी होंगे। इस ट्रेन का स्टाफ लोको पायलट, गार्ड और चेकिंग स्टाफ जयपुर का होगा। पीएमओ ने अपने जारी बयान में कहा है कि इस ट्रेन की वजह से पर्यटकों को पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में भी आसानी होगी।

ये भी देखें 

एमपी को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें